Health Benefits Of Cardamom: किचन में रखी इलायची आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है। आइए इलायची के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
Published : Nov 20, 2025 09:00 pm IST, Updated : Nov 20, 2025 09:00 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर इलायची को सिर्फ खाने-पीने की चीजों के टेस्ट को बढ़ाने के लिए ही यूज नहीं किया जाता है? इलायची में मौजूद औषधीय गुण सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज दो इलायची चबाई जा सकती हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
पुराने जमाने से इलायची को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गैस, एसिडिटी और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर इलायची को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
इलायची में मौजूद तत्व तनाव को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। क्या आप बैड ब्रेथ की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आपको रेगुलरली इलायची चबाना शुरू कर देना चाहिए। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलायची में मौजूद तत्व दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इलायची का सेवन करने की सलाह दी जाती है?
5/5Image Source : FREEPIK
हर रोज नियम से 2 इलायची चबाएं। आपको कुछ ही हफ्तों में पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। इलायची सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।