पोषण का भंडार ये बीज, कम कर सकते हैं दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा
पोषण का भंडार ये बीज, कम कर सकते हैं दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा
How to reduce the risk of heart related diseases: दिल से जुड़ी बीमारियों के लगातार बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। चिया सीड्स हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
Published : Oct 08, 2025 09:19 pm IST, Updated : Oct 08, 2025 09:19 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप भी अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको चिया सीड्स का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। चिया सीड्स दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
चिया सीड्स में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप कोलेस्ट्रॉल पर काबू पाना चाहते हैं, तो भी चिया सीड्स को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो दिल की सेहत को सुधारने में असरदार साबित हो सकती है।
4/5Image Source : FREEPIK
चिया सीड्स को रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए। एक गिलास पानी में 1-2 स्पून चिया सीड्स को मिलाएं। अगर आप इस ड्रिंक के टेस्ट को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप इसमें नींबू के रस को या फिर शहद को भी मिला सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
दिल की सेहत को मजबूत बनाने के लिए दलिया या फिर दही में भी चिया सीड्स को मिलाकर कंज्यूम किया जा सकता है। इसके अलावा स्मूदी में चिया सीड्स को मिलाया जा सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।