1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. ठंड में बढ़ने लगती है अकड़न, तेजी से आने लगता है क्रैम्प, इन योगा आसन से जोड़ों के जकड़न से मिलेगा तुरंत आराम

ठंड में बढ़ने लगती है अकड़न, तेजी से आने लगता है क्रैम्प, इन योगा आसन से जोड़ों के जकड़न से मिलेगा तुरंत आराम

सर्दियों में शरीर में अकड़न तेजी से बढ़ती है। खासकर गठिया या पुराने दर्द वाले लोगों में यह समस्या तेजी से बढ़ती है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए अपनी रूटीन में इन कुछ योग आसान को शामिल करें।

Written By: Poonam Yadav
Published : Dec 07, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Dec 07, 2025 03:17 pm IST
सर्दियों में शरीर में अकड़न तेजी से बढ़ती है। दरअसल, इस मौसम में ठंड की वजह से ब्लड सर्कुलेशन धीमा होता है, मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, और जोड़ों के तरल पदार्थ गाढ़े हो जाते हैं, जिससे जकड़न और दर्द महसूस होता है। खासकर गठिया या पुराने दर्द वाले लोगों में यह समस्या तेजी से बढ़ती है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए अपनी रूटीन में इन कुछ योग आसान को शामिल करें।
1/5 Image Source : freepik

ताड़ासन के फायदे: ताड़ासन करने से क्रैम्प से राहत मिलती है। यह आसान पोज़ बैलेंस और पोस्चर को बेहतर बनाता है और घुटने, कूल्हे, टखने और पैर के जोड़ों को मज़बूत बनाता है। यह आसान पैर की मांसपेशियों को मजबूत करता है, और घुटनों को सहारा देने में मदद करते हैं ।
2/5 Image Source : freepik
ताड़ासन के फायदे: ताड़ासन करने से क्रैम्प से राहत मिलती है। यह आसान पोज़ बैलेंस और पोस्चर को बेहतर बनाता है और घुटने, कूल्हे, टखने और पैर के जोड़ों को मज़बूत बनाता है। यह आसान पैर की मांसपेशियों को मजबूत करता है, और घुटनों को सहारा देने में मदद करते हैं ।
डाउनवर्ड-फेसिंग डॉग: डाउनवर्ड डॉग आसन हैमस्ट्रिंग और पिंडलियों को स्ट्रेच करने में मदद करता है, साथ ही रीढ़, कंधों और कलाइयों को भी मजबूत बनाता है। तनाव से राहत देता है, सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, और दिमागी उलझन और हल्के डिप्रेशन में मदद करता है।
3/5 Image Source : freepik
डाउनवर्ड-फेसिंग डॉग: डाउनवर्ड डॉग आसन हैमस्ट्रिंग और पिंडलियों को स्ट्रेच करने में मदद करता है, साथ ही रीढ़, कंधों और कलाइयों को भी मजबूत बनाता है। तनाव से राहत देता है, सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, और दिमागी उलझन और हल्के डिप्रेशन में मदद करता है।
चाइल्ड पोज़: चाइल्ड पोज़ एक आरामदायक योगासन है जिसमें घुटनों के बल बैठकर आगे की ओर झुकते हैं और माथे को ज़मीन पर टिकाते हैं, जिससे पीठ, कूल्हे और कंधों में खिंचाव आता है और मन को शांति मिलती है, यह तनाव और थकान दूर करने में मदद करता है।
4/5 Image Source : freepik
चाइल्ड पोज़: चाइल्ड पोज़ एक आरामदायक योगासन है जिसमें घुटनों के बल बैठकर आगे की ओर झुकते हैं और माथे को ज़मीन पर टिकाते हैं, जिससे पीठ, कूल्हे और कंधों में खिंचाव आता है और मन को शांति मिलती है, यह तनाव और थकान दूर करने में मदद करता है।
लेग अप द वॉल: यह एक आरामदायक योग मुद्रा है, जो तनाव कम करने, अकड़न से छुटकारा दिलाने, पैरों की सूजन कम करने और थकान दूर करने में मदद करती है। इस योग को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को दीवार पर टिकाएं। अब उसके सहारे ऊपर उठें।
5/5 Image Source : freepik

Advertisement