Published : Sep 04, 2025 09:48 pm IST, Updated : Sep 04, 2025 09:51 pm IST
1/5Image Source : Freepik
आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है. अनियमित खाने की आदतें और सुस्त जीवनशैली ब्लड शुगर को और तेजी से बढ़ाती है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर करता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह दिल, नसों, किडनी और आँखों को गंभीर नुकसान पहुँचा सकता है। अगर आप भी अपनी जीवनशैली में बदलाव करके बिना दवाओं के अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो ये आसान सुझाव आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : freepik
मीठे पेय और रिफाइंड कार्ब्स से दूरी बनाएं: मीठे पेय, जैसे सोडा या जूस, और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, जैसे सफेद ब्रेड और सफेद चावल, का सेवन बंद करें। कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, वजन घटाने और इंसुलिन की आवश्यकता को कम करने में मदद करता है।
3/5Image Source : pixel
भोजन की शुरुआत सलाद से करें: अपने खाने की प्लेट में सबसे पहले फाइबर से भरपूर सलाद को जगह दें। अध्ययन के अनुसार, खाने से पहले सब्जियों का सलाद खाने से भोजन के बाद ब्लड शुगर का स्तर काफी कम हो जाता है। सब्जियों में मौजूद फाइबर कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे शुगर का स्तर संतुलित रहता है।
4/5Image Source : freepik
करेले का जूस है रामबाण: सप्ताह में तीन बार करेले का जूस पीना भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। अध्ययन में पाया गया कि करेले का जूस टाइप-2 मधुमेह के मरीजों में ब्लड शुगर को काफी कम करता है और इसका असर 90 मिनट के भीतर ही दिखाई देने लगता है।
5/5Image Source : freepik
भोजन के बाद 20 मिनट टहलें: खाना खाने के तुरंत बाद 20 मिनट की सैर करें। यह एक छोटी सी आदत आपके ब्लड शुगर को बढ़ने से रोक सकती है। शोध से पता चला है कि खाने के बाद हल्की सैर करने से ग्लूकोज का स्तर कम होता है और ग्लाइसेमिक प्रतिक्रिया बेहतर होती है। यह एक सरल लेकिन बहुत प्रभावी तरीका है।