डायबिटीज के मरीज इन Insulin Booster Foods का करें सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
डायबिटीज के मरीज इन Insulin Booster Foods का करें सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
डायबिटीज में शरीर इंसुलिन पचाना बंद कर देती है और शुगर बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स जो आपके शरीर में तेजी से इंसुलिन बढ़ा सकते हैं।
Published : Feb 17, 2026 09:21 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 09:31 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
डायबिटीज में शरीर इंसुलिन पचाना बंद कर देती है और शुगर बढ़ने लगता है। ये शरीर में खून के माध्यम से बढ़ता है और हाई ब्लड शुगर का कारण बनता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाएं और इसके लिए उन फूड्स का सेवन करें जो कि इंसुलिन बूस्टर है। तो, आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स जो आपके शरीर में तेजी से इंसुलिन बढ़ा सकते हैं।
2/5Image Source : freepik
मेथी: डायबिटीज में मेथी का सेवन सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है। मेथी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो इंसुलिन बढ़ाने में मददगार है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शुगर पचाने की गति को तेज करते हैं जिससे आप डायबिटीज की समस्या से बच सकते हैं।
3/5Image Source : freepik/unsplash
हल्दी और दालचीनी: हल्दी और दालचीनी, शुगर पचाने की गति को तेज कर सकते हैं। हल्दी का करक्यूमिन और दालचीनी का सिनेमन शुगर पचाने में मददगार है। ये दोनों ही इंसुलिन पचाने में मददगार है और शुगर को स्थिर करते हैं। डायबिटीज में आप इन दोनों को चाय, दूध और काढ़े के रूप में ले सकते हैं।
बाजरा: फाइबर से भरपूर बाजरा शुगर पचाने की गति को तेज करता है। बाजरा शुगर को सोखता है और इसे मल के साथ बाहर निकालने में मदद करता है। बाजरा, इंसुलिन सेल्स की भी ग्रोथ बढ़ाता है और शुगर पचाने की गति में तेजी लाता है। डायबिटीज के मरीजों को बाजरा खाना चाहिए।
5/5Image Source : youtube - @radhaswada
दलिया: दलिया, शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और इंसुलिन सेल्स को बढ़ाता है। इसके अलावा ये डायबिटीज में कब्ज और दूसरी समस्याओं को भी कंट्रोल करने में मददगार है। इन तमाम कारणों से आपको डायबिटीज में दलिया का सेवन करना चाहिए।