इन योगासन से करें अपने दिन की शुरुआत, पूरे दिन शरीर रहेगा एनर्जी से भरपूर
इन योगासन से करें अपने दिन की शुरुआत, पूरे दिन शरीर रहेगा एनर्जी से भरपूर
अगर आप अपने आप को हेल्दी और ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना अपनी जीवनशैली में इन कुछ योगासन को शामिल करें। इन योगासन को नियमित रूप से करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और संतुलन में सुधार होता है। चलिए जानते हैं ये योगासन कौन से हैं?
Published : Apr 16, 2026 07:31 am IST, Updated : Apr 16, 2026 07:45 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर आप अपने आप को हेल्दी और ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना अपनी जीवनशैली में इन कुछ योगासन को शामिल करें। इन योगासन को नियमित रूप से करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और संतुलन में सुधार होता है, साथ ही तनाव कम होकर मानसिक शांति और ऊर्जा में वृद्धि होती है। चलिए जानते हैं ये योगासन कौन से हैं?
2/5Image Source : unsplash
हल्के वार्म-अप से शुरुआत करें: अपनी सुबह की योग प्रैक्टिस शुरू करने से पहले से पहले वार्म-अप करना बहुत ज़रूरी है इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है, खून का बहाव तेज़ होता है. साथ ही चोट लगने का खतरा कम हो जाता है। यह सबसे ज़रूरी स्टेप्स है.
3/5Image Source : UNSPLASH
ताड़ासन: ताड़ासन को 'माउंटेन पोज़' भी कहा जाता है। यह योग के सभी खड़े आसनों का आधार माना जाता है। इसमें पैरों को एक साथ मिलाकर और हाथों को शरीर के किनारों पर रखते हुए सीधे खड़ा हुआ जाता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने, लंबाई बढ़ाने, शरीर का संतुलन सुधारने और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है
4/5Image Source : UNSPLASH
सूर्य नमस्कार: सूर्य नमस्कार 12 स्टेप्स का एक शक्तिशाली क्रम है, जो पूरे शरीर की कसरत कराता है औरदिन की बेहतरीन शुरुआत करने का एक ज़बरदस्त तरीका है। यह शरीर की लचक बढ़ाता है, ताक़त देता है और सहनशक्ति को बढ़ाता है. और यह सब बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है।
5/5Image Source : YOUTUBE - @Celebrating Yoga
उत्तानपादासन: उत्तानपादासन मुख्य रूप से पेट की मांसपेशियों पर काम करता है। यह आपके 'कोर' को मज़बूत बनाता है, साथ ही शरीर के निचले हिस्से को सुडौल बनाता है। नियमित अभ्यास से यह आसन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, पीठ को मज़बूती देता है, शरीर की मुद्रा में सुधार करता है और सहनशक्ति बढ़ाता है। इसलिए, जिन लोगों की कोर मांसपेशियाँ कमज़ोर हैं उनके लिए यह आसन बहुत फ़ायदेमंद है।