इन कारणों की वजह से बढ़ सकती है टाइप 2 डायबिटीज की संभावना, हो जाएं सावधान
इन कारणों की वजह से बढ़ सकती है टाइप 2 डायबिटीज की संभावना, हो जाएं सावधान
टाइप 2 डायबिटीज में, इंसुलिन प्रतिरोध होता है, जिससे ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। टाइप 2 डायबिटीज, जीवनशैली और इन कुछ कारणों से तेजी से बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं टाइप 2 डायबिटीज किन वजह से तेजी से बढ़ सकती है।
Published : May 19, 2025 04:50 pm IST, Updated : May 19, 2025 04:50 pm IST
1/6Image Source : social
टाइप 2 डायबिटीज होने पर रक्त में शर्करा (ग्लूकोज) का स्तर बढ़ जाता है, क्योंकि शरीर इंसुलिन का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। टाइप 2 डायबिटीज में, इंसुलिन प्रतिरोध होता है, जिसका मतलब है कि कोशिकाओं को इंसुलिन से कम प्रतिक्रिया होती है, जिससे ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। बता दें, टाइप 2 डायबिटीज इन कुछ कारणों की वजह से तेजी से बढ़ता है।
2/6Image Source : social
बढ़ता हुआ मोटापा शरीर में कई बीमारियों की वजह बनता है।अगर आपका वजन बहुत ज़्यादा है तो टाइप 2 डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। मोटापे के कारण शरीर में फैट कोशिकाएं बढ़ जाती हैं, जिससे इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ता है जिससे रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मोटापे को टाइप 2 डायबिटीज का एक प्रमुख कारण माना जाता है।
3/6Image Source : social
लंबे समय तक बैठे रहने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक बैठे रहने से इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ता है जिससे शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का उपयोग करने में सक्षम ह्नीं होती हैं।इसलिए अगर आप लंबे समय तक बैठे रहने वाली नौकरी करते हैं, तो हर 30 मिनट में उठें और कुछ मिनट के लिए टहलें।सक्रिय जीवनशैली, टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है।
4/6Image Source : social
अधिक कैलोरी और वसा से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है, और मोटापा टाइप 2 डायबिटीज का एक प्रमुख जोखिम कारक है।चीनी और वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाता है, जिससे शरीर इंसुलिन का उपयोग करने में कम सक्षम हो जाता है, जो टाइप 2 डायबिटीज का एक संकेत है।
5/6Image Source : social
धूम्रपान करने से इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ता है, जिससे टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान से शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है और टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ता है।
6/6Image Source : social
शराब का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है, जो टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है।इन आदतों से बचने के लिए, आप स्वस्थ वजन बनाए रखें, शारीरिक गतिविधि करें, स्वस्थ आहार खाएं, धूम्रपान न करें, और शराब का सेवन सीमित रखें।