पेशाब में दिखें ये 5 बदलाव तो हो जाएं सतर्क, किडनी डैमेज की हो सकती है शुरुआत
पेशाब में दिखें ये 5 बदलाव तो हो जाएं सतर्क, किडनी डैमेज की हो सकती है शुरुआत
जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती, तो इसके शुरुआती संकेत अक्सर पेशाब में नजर आने लगते हैं। आइए जानते हैं पेशाब में होने वाले 5 ऐसे बदलाव, जो किडनी को शुरुआती नुकसान का इशारा हो सकते हैं।
Published : Apr 28, 2026 09:48 pm IST, Updated : Apr 28, 2026 09:57 pm IST
1/5Image Source : unsplash
पेशाब सिर्फ शरीर से गंदगी बाहर निकालने का जरिया नहीं है, बल्कि यह किडनी की सेहत का संकेत भी माना जाता है। किडनी हर दिन खून को फिल्टर कर शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालती है और पानी का संतुलन बनाए रखती है। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती, तो इसके शुरुआती संकेत अक्सर पेशाब में नजर आने लगते हैं। आइए जानते हैं पेशाब में होने वाले 5 ऐसे बदलाव, जो किडनी को शुरुआती नुकसान का इशारा हो सकते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
पेशाब में लगातार झाग आना: अगर पेशाब करने के बाद हल्के बुलबुले तुरंत खत्म हो जाएं तो यह सामान्य है। लेकिन अगर झाग देर तक बना रहे और साबुन या बीयर के झाग जैसा दिखे, तो यह पेशाब में प्रोटीन आने का संकेत हो सकता है। इसे प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है, जो किडनी फिल्टर कमजोर होने पर होता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
पेशाब का रंग बदलना: अगर पेशाब गहरा पीला दिखे तो सावधान हो जाएं। गहरा रंग डिहाइड्रेशन या टॉक्सिन जमा होने और धुंधलापन संक्रमण या खराब फिल्ट्रेशन का संकेत हो सकता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
रात में बार-बार पेशाब आना: अगर रात में बार-बार उठकर पेशाब जाना पड़ रहा है और नींद खराब हो रही है, तो यह किडनी की कार्यक्षमता कम होने का संकेत हो सकता है। किडनी जब पेशाब को गाढ़ा करने की क्षमता खो देती है, तब बार-बार पेशाब आने लगता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
तेज गंध: अगर पेशाब से तेज अमोनिया जैसी गंध आए या लगातार धुंधला दिखे, तो यह संक्रमण, शरीर में गंदगी जमा होने या किडनी की खराब कार्यक्षमता का संकेत हो सकता है।