आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत तरीके से बैठने और घंटों कुर्सी पर बैठे रहने के कारण कमर दर्द एक आम समस्या बन गई है। अगर दर्द किसी गंभीर चोट की वजह से नहीं है, तो आप इन आसान घरेलू नुस्खों से राहत पा सकते हैं।
Published : Jan 07, 2026 02:31 pm IST, Updated : Jan 07, 2026 02:31 pm IST
1/5Image Source : Freepik
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत तरीके से बैठने और घंटों कुर्सी पर बैठे रहने के कारण कमर दर्द एक आम समस्या बन गई है। अगर दर्द किसी गंभीर चोट की वजह से नहीं है, तो आप इन आसान घरेलू नुस्खों से राहत पा सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
मालिश ब्लड फ्लो बढ़ाती है और मांसपेशियों की जकड़न को कम करती है। इसके लिए सरसों के तेल में 4-5 कलियां लहसुन की डालकर तब तक गर्म करें जब तक लहसुन काला न हो जाए। इस गुनगुने तेल से कमर की मालिश करें।
3/5Image Source : Freepik
हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल से सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। अगर दर्द नया है या सूजन है, तो बर्फ के टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर 10-15 मिनट तक लगाएं।
4/5Image Source : Freepik
नहाने के गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेंधा नमक डालें। इस पानी से नहाने या इसमें कमर को कुछ देर डुबोकर रखने से मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
5/5Image Source : Freepik
एक चम्मच मेथी के दानों को पीसकर पाउडर बना लें। इसे एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं। यह हड्डियों की मजबूती और दर्द को कम करने में सहायक है।