भिगोकर ही खाएं ये ड्राई फ्रूट्स वरना हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं
भिगोकर ही खाएं ये ड्राई फ्रूट्स वरना हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं
पोषक तत्वों से भरपूर सूखे मेवे यानी ड्राई फूट्स हर उम्र के लोगों को खाने चाहिए। लेकिन क्या आप मेवे सही तरीके से खा रहे हैं? दरअसल, मेवे अगर सही तरीके से नहीं खाए जाएं तो शरीर को इसका पूरा फायदा नहीं मिलता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कौन से ड्राई फूट्स को भिगोकर खाना चाहिए और कौन से को आप बिना भिगाए हुए खा सकते हैं। ताक
Published : Dec 22, 2024 11:35 pm IST, Updated : Dec 23, 2024 03:05 am IST
1/5Image Source : social
पोषक तत्वों से भरपूर सूखे मेवे यानी ड्राई फूट्स हर उम्र के लोगों को खाने चाहिए। लेकिन क्या आप मेवे सही तरीके से खा रहे हैं? दरअसल, मेवे अगर सही तरीके से नहीं खाए जाएं तो शरीर को इसका पूरा फायदा नहीं मिलता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कौन से ड्राई फूट्स को भिगोकर खाना चाहिए और कौन से को आप बिना भिगाए हुए खा सकते हैं।
2/5Image Source : social
बादाम को भिगोकर खाने से इसका शरीर को बेहतर फायदा मिलता है। बादाम को कम से कम 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगोना चाहिए। ऐसा करने से इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई से भरपूर भीगे हुए बादाम खाने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
3/5Image Source : social
बादाम की तरह ही अखरोट को भी भिगोकर खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है और अखरोट में मौजूद पोषक तत्व भी शरीर एब्जॉर्ब कर पाता है। अखरोट में प्रोटीन के साथ कई मिनिरल्स पाए जाते हैं, इसे भिगोकर खाने से सेहत बेहतर होती है।
4/5Image Source : social
भीगी हुई किशमिश खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। भीगी हुई किशमिश पेट के लिए फायदेमंद साबित होती है।
5/5Image Source : social
फाइबर का पावरहाउस अंजीर को भिगोकर खाने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है। भीगा हुआ अंजीर पेट के लिए औषधी की तरह काम करता है, इसे खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।