रात को सोने से पहले लौंग की 2 कलियां खाने से मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे, जानें कैसे करें सेवन?
रात को सोने से पहले लौंग की 2 कलियां खाने से मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे, जानें कैसे करें सेवन?
औषधिय गुणों से भरपूर लौंग का सेवन अगर नियमित रूप से किया जाए तो कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। लौंग कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। इसमें ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कई बीमारियों के इलाज में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों के अलावा विटामिन ई, विटामिन सी, फ
Published : Mar 08, 2025 10:04 pm IST, Updated : Mar 08, 2025 10:10 pm IST
1/6Image Source : social
औषधिय गुणों से भरपूर लौंग का सेवन अगर नियमित रूप से किया जाए तो कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। लौंग कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। इसमें ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कई बीमारियों के इलाज में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों के अलावा विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, थायमिन और विटामिन डी, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे आवश्यक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत का बेहतरीन ख्याल रखते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं रात के समय सिर्फ 2 लौंग खाने से क्या फायदे होंगे और इसका सेवन कैसे करें?
2/6Image Source : social
लौंग का सेवन करने से सर्दी-जुकाम, गले में होने वाले दर्द और जी मचलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर लौंग में ऐसे यौगिक होते हैं जो खांसी और सांस की तकलीफ को शांत करने में मदद कर सकते हैं। खांसी के इलाज के लिए आप रात को सोने से पहले लौंग का इस्तेमाल करें।
3/6Image Source : social
लौंग खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही किसी को गैस, कांस्टीपेशन व पाचन संबंधी समस्या हो, तो 1 ग्लास पानी में कुछ बूंदें लौंग का पावडर डालकर पीने से यह समस्या दूर होती है।
4/6Image Source : social
अगर दांतों में कीड़े लगे हैं तो लौंग का सेवन फायदेमंद है। रात को सोने से पहले 2 लौंग चबाकर सोएं। इससे केविटी से छुटकार मिलेगा और दातों का दर्द भी खत्म होगा। सांसों को ताज़ा करने और मौखिक स्वच्छता को बनाए रखने के लिए लौंग युक्त पानी पिएं। जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की शिकायत होती है, उन्हें 40-45 दिनों तक रोज सुबह मुंह में साबुत लौंग रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको मुंह से बदबू से राहत मिलेगी।

5/6Image Source : social
चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए, किसी फेसपैक व बेसन में थोड़ा सा लौंग का पाउडर मिला लें और इसे चेहरे पर लगाए, फिर कुछ देर बाद धो ले। लेकिन याद रहे कि केवल लौंग का पाउडर सीधे चेहरे पर नहीं लगाना है।
6/6Image Source : social
जिन लोगों के बाल बेजान हो गए है, तो वे लौंग को थोड़े से पानी में गर्म करके, उससे बाल धो सकते हैं। ऐसा करने से बालों को फायदा होगा। इसके साथ वायरल बुखार और सिर दर्द होने पर भी आप रात को सोने से पहले 2 लौंग को अच्छी तरह से चबा लें और फिर 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें। आप चाहें तो गुनगुने पानी में 2 लौंग का पाउडर मिलाएं और उसे पी जाएं।