आयुर्वेद के अनुसार, आम के साथ कुछ चीज़ों का मेल शरीर में गर्मी और एसिडिटी को अचानक बढ़ा देता है। चलिए जानते हैं आम खाने के बाद कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?
Published : May 11, 2026 04:29 pm IST, Updated : May 11, 2026 04:29 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आम का सीजन शुरू होते ही हम इसका भरपूर आनंद लेते हैं, लेकिन गलत फूड कॉम्बिनेशन आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, आम के साथ कुछ चीज़ों का मेल शरीर में गर्मी और एसिडिटी को अचानक बढ़ा देता है। चलिए जानते हैं आम खाने के बाद कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
दही: आम और दही का कॉम्बिनेशन पाचन को कमजोर करता है। दरअसल, आम की तासीर गर्म होती है और दही ठंडी होती है। ऐसे में जब इन दोनों का मिश्रण पेट में जाता है, तो इस वजह से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है जिससे ब्लोटिंग, गैस या एसिडिटी की परेशानी बढ़ जाती है। इस वजह से कई बार लोगों को स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
कोल्ड ड्रिंक: आम खाने के बाद आप तुरंत कोल्ड ड्रिंक न पिएं। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। दरअसल आम का नेचुरल शुगर और कोल्ड ड्रिंक की आर्टिफिशियल शुगर मिलकर ब्लड शुगर को और तेजी से बढ़ाते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
करेला और मसालेदार खाना: आम खाने के बाद तुरंत आपको करेले या फिर मसालेदार सब्जी का सेवन नहीं करना चाहिए। यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करता है साथ ही करेला खाने के बाद आपको उल्टी और सांस लेने में दिक्क्त की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
इस बात का ध्यान रखें कि आम खाने से 2-3 घंटे पहले उसे पानी में भिगोकर ज़रूर रखें। इससे इसकी तासीर ठंडी होती है और एसिड निकल जाता है, जो आपकी स्किन और पेट के लिए सुरक्षित है।