रोज चिया सीड्स खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?
रोज चिया सीड्स खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?
Chia Seeds Health Benefits: चिया सीड्स में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
Published : Apr 14, 2026 07:09 pm IST, Updated : Apr 14, 2026 07:09 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए चिया सीड्स का सेवन करने के कुछ हेल्थ बेनिफिस्ट के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो चिया सीड्स को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। दरअसल, चिया सीड्स में फाइबर होता है जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाता है और भूख कंट्रोल में रहती है।
3/5Image Source : FREEPIK
कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए चिया सीड्स का सेवन किया जा सकता है यानी चिया सीड्स आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स को भी औषधीय गुणों से भरपूर चिया सीड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
4/5Image Source : FREEPIK
चिया सीड्स आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। क्या आपको अक्सर कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो पोषक तत्वों से भरपूर चिया सीड्स का सेवन करके इस प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हड्डियों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए भी चिया सीड्स को डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।