सुबह खाली पेट सौंफ और दालचीनी का पानी पीने से सेहत मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका
सुबह खाली पेट सौंफ और दालचीनी का पानी पीने से सेहत मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका
रात भर पानी में भिगोई गई दालचीनी और सौंफ का एक मिश्रण एक ताज़ा और शक्तिशाली संयोजन प्रदान करता है जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुँचाता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे?
Published : Oct 18, 2025 07:29 am IST, Updated : Oct 18, 2025 07:33 am IST
1/7Image Source : unsplash
दालचीनी और सौंफ, इन दोनों मसालों का इस्तेमाल खाना बनानेके लावा सदियों से औषधीय गुणों के लिए किया जाता रहा है। अगर आप इन दोनों मसलों का ड्रिंक सुबह के समय पीते हैं तो इससे अपनी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। रात भर पानी में भिगोई गई दालचीनी और सौंफ का एक मिश्रण एक ताज़ा और शक्तिशाली संयोजन प्रदान करता है जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुँचाता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे?
2/7Image Source : freepik
डिटॉक्सीफाई करें: सौंफ का बीज एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है जो लीवर और किडनी को साफ करने में मदद करते हैं। दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो आंत में हानिकारक रोगाणुओं से लड़ते हैं। इस मसाले से बने ड्रिंक को रोजाना पीने से शरीर की प्राकृतिक डिटॉक्स प्रक्रिया में सहायता मिल सकती है।
3/7Image Source : freepik
वजन होता है कम: जहां दालचीनी मेटाबॉलिज़्म को बेहतर करता है वहीं सौंफ में प्राकृतिक मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जो पानी के वजन को कम करने में मदद करते हैं। यानी इन दोनों मसाले का कॉम्बिनेशन वजन कम करने में बेहद प्रभावकारी है।
4/7Image Source : freepik
पेट को साफ़ करता है: दालचीनी और सौंफ का कॉम्बिनेशन मिलकर पेट की समस्याओं को खत्म करते हैं। सौंफ में ऐसे कम्पाउंड होते हैं जो पाचन तंत्र को आराम पहुँचाते हैं। दालचीनी पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करती है, जिससे भोजन का अवशोषण आसानी से होता है।
5/7Image Source : freepik
इम्यूनिटी होती है मजबूत: दालचीनी और सौंफ दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी यौगिकों से भरपूर होते हैं। ये प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। खासतौर पर दालचीनी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ते हैं।
6/7Image Source : unsplash
चमकती त्वचा पाएँ: सौंफ के बीज विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं जो त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं, जबकि दालचीनी रक्त परिसंचरण में सुधार करती है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। यह ड्रिंक पाचन में सुधार, बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन और सूजन को कम करके स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।
7/7Image Source : unsplash
एक गिलास में पानी लें और उसमें एक चम्मच सौंफ और दालचीनी का एक टुकड़ा डालें। इसे रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह पानी को गर्म करें और फिर छान लें और सुबह खाली पेट इसे गर्म पिएं।