Published : Aug 02, 2025 02:40 pm IST, Updated : Aug 02, 2025 02:40 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
अगर हाई यूरिक एसिड की समस्या पर समय रहते काबू नहीं पाया गया, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर ऐसे कुछ सुपर फूड्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो आपकी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
जो लोग हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें ब्रोकोली का सेवन करना चाहिए। दरअसल, ब्रोकोली में प्यूरीन की मात्रा कम होती है। यही वजह है कि गठिया रोग से राहत पाने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकोली को कंज्यूम किया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए अलसी के बीज भी खाए जा सकते हैं। अलसी के बीज को भिगोकर कंज्यूम किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लिमिट में रहकर ही अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
सेहत से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर फलों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। गठिया के मरीजों को संतरा, मौसंबी, नींबू और आंवला जैसे विटामिन सी रिच सुपर फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
5/5Image Source : FREEPIK
अदरक में पाए जाने वाले तत्व न केवल यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में बल्कि जॉइंट पेन की समस्या से राहत दिलाने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।