Published : Feb 10, 2026 09:06 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 09:06 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप भी बार-बार पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। अगर आप नेचुरली ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप दादी-नानी के घरेलू नुस्खों को अपनाकर देख सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
अदरक को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपने पेट की सूजन को कम करना चाहते हैं या फिर गैस की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अदरक का रस कंज्यूम कर सकते हैं। अदरक वाली चाय भी पाचन क्रिया को तेज करने में कारगर साबित हो सकती है।
3/5Image Source : FREEPIK
पुराने जमाने से ही सौंफ को पेट की सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाने के लिए आप सौंफ चबा सकते हैं या फिर सौंफ का पानी पी सकते हैं। पुदीने की चाय पीना या पुदीने के पत्तों का सेवन, पेट में फंसी हुई गैस को बाहर निकालने में मदद करता है।
4/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि भुने हुए जीरे में मौजूद तमाम पोषक तत्व ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं? बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए दिन में खाना खाने के बाद छाछ में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
नाभि के आसपास हींग का पेस्ट लगाने से ब्लोटिंग से काफी राहत मिल सकती है। इसके अलावा आप गर्म पानी के साथ भी हींग का सेवन कर सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।