शुगर का काट है ये सूखा पत्ता, सुबह-सुबह डायबिटीज को ऐसे करता है कंट्रोल
शुगर का काट है ये सूखा पत्ता, सुबह-सुबह डायबिटीज को ऐसे करता है कंट्रोल
शुगर को काबू करने के लिए इस सूखे पत्ते का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद में इस पत्ते को शुगर का काट बताया जाता है। इस पत्ते का पानी और चाय बनाकर पीने से बढ़े हुए ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज कंट्रोल करने का ये असरदार घरेलू उपाय है।
Published : Dec 17, 2024 06:30 am IST, Updated : Dec 17, 2024 06:30 am IST
1/5Image Source : Freepik
गरम मसाले में इस्तेमाल होने वाला तेज पत्ता, शुगर में फायदेमंद साबित होता है। सूखे तेज पत्ता को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खूशबू काफी तेज होती है। डायबिटीज में तेजपत्ता फायदेमंद है। इससे इस्तेमाल से बढ़े हुए ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
2/5Image Source : Freepik
तेजपत्ता में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट और कई विटामिन मिनरल भी पाए जाते हैं। तेज पत्ता में पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, आयरन और कॉपर पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से पुरानी से पुरानी शुगर को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से तेजपत्ते का इस्तेमाल करने से पुरानी से पुरानी डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।
3/5Image Source : Freepik
कई रिसर्च में ये पाया गया है कि डाइट और एक्सरसाइज के साथ कुछ आयुर्वेदिक उपाय करने से शुगर कंट्रोल रहता है। डायबिटीज में तेज पत्ता का इस्तेमाल करने से इंसुलिन फंक्शन में सुधार आता है। डायबिटीज टाइप 2 में तेज पत्ता को असरदार माना गया है। इससे शुगर लेवल नॉर्मल होता है।
4/5Image Source : Freepik
खाने में सब्जी में तेज पत्ता इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा तेज पत्ता को चाय में डालकर भी पी सकते हैं। डायबिटीज के मरीज रात में 1 कप पानी में एक पत्ते भिगो दें और सुबह इस पानी को हल्का गुनगुना करके और छानकर पी लें।
5/5Image Source : Freepik
तेज पत्ते पेट की समस्या जैसे दर्द, कब्ज, एसिडिटी और मरोड़ को कम करता है। किडनी में स्टोन होने पर भी तेज पत्ता का पानी पीने की सलाह दी जाती है। नींद कम आने पर भी तेज पत्ता के तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है। तेज पत्ता के तेल से मालिश करने पर जोड़ों का दर्द भी दूर होता है।