Published : Nov 27, 2024 09:06 pm IST, Updated : Nov 27, 2024 09:06 pm IST
1/5Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी का कारण बन सकती है। यही वजह है कि समय रहते हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या पर काबू पाना बेहद जरूरी है वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
2/5Image Source : Pexels
अगर आप अक्सर रेड मीट का सेवन करते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। रेगुलरली रेड मीट का सेवन करना न केवल आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है बल्कि आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाले पेशेंट्स को अक्सर रेड मीट से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
3/5Image Source : Freepik
जरूरत से ज्यादा घी या फिर मक्खन का सेवन करना भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अगर आप अपनी बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने से रोकना चाहते हैं, तो इन दोनों चीजों को अवॉइड करने की कोशिश कीजिए। हालांकि, लिमिट में रहकर इन दोनों चीजों का सेवन किया जा सकता है।
4/5Image Source : Freepik
क्या आप समोसे, कचौड़ी और पकौड़े जैसी तली-भुनी चीजों का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपको इन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। अगर आपने ट्रांस फैट से भरपूर इन फूड आइटम्स को अपनी डाइट से बाहर नहीं किया तो आपकी बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।
5/5Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पनीर भी आपकी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में पनीर का सेवन करना बंद कर दीजिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।