बादाम को लोग अलग अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग इसे भिगोकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन इस बात को लेकर कन्फ्यूज होंगे कि सर्दी के मौसम में बादाम को किस तरह खाया जाए? बादाम का सही ढंग से सेवन किया जाए तो ये शरीर को गर्माहट देने, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। बादाम को खाने का सही तरीका है कि उसे रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उसे छीलकर खा लें। बादाम की तासीर गर्म होती है जो शरीर को गर्माहट देने का काम करते हैं।