Published : Sep 15, 2026 11:36 pm IST, Updated : Sep 15, 2026 11:36 pm IST
1/6Image Source : Magnific
ज्योतिषों के अनुसार, जब भी शनि की चाल बदलती है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। अधिकतर लोगों को लगता है कि शनि देव हमेशा कष्ट ही देते हैं लेकिन सूर्यपुत्र की कृपा दृष्टि रंक को राजा भी बना सकती है। 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होंगे यानी उनकी चाल सीधी होने वाली है। 3 जून 2027 तक शनि मार्गी ही रहेंगे।
2/6Image Source : INDIA TV
बता दें कि अभी शनि देव मीन राशि में वक्री हैं यानी उनकी चाल उल्टी जारी है। ऐसे में शनि का मार्गी होना इन 4 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो 4 लकी राशियां कौनसी हैं।
3/6Image Source : INDIA TV
शनि मार्गी वृषभ राशि के लिए फलदायी रहेगा। आय में वृद्धि होने के साथ ही करियर में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन का भी प्रबल योग बना हुआ है। वृषभ राशि के कारोबारियों के लिए भी शनि मार्गी लाभकारी रहेगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है।
4/6Image Source : INDIA TV
मिथनु राशि वालों के लिए भी शनि मार्गी सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। करियर में अपार सफलता मिलने का योग है। सेहत का भी साथ मिलेगा। कुल मिलाकर शनि की सीधी चाल आपके लिए शुभ रहेगा।
5/6Image Source : INDIA TV
शनि मार्गी तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ दिलाएगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे उन्हें अच्छी जगह से ऑफर आ सकता है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में खुशहाली और समृद्धि बनी रहेगी।
6/6Image Source : INDIA TV
मकर राशि के स्वामी शनि देव है। ऐसे में शनि मार्गी मकर राशि वालों के लिए अत्यंत ही खास रहेगा। कारोबारियों के हाथ एक अच्छी डील लग सकती है, जिसमें आगे चलकर अच्छा मुनाफा मिलेगा।