डेंगू के मच्छर को कैसे पहचानें, कैसा दिखता है एडीज एजिप्टी
डेंगू के मच्छर को कैसे पहचानें, कैसा दिखता है एडीज एजिप्टी
Dengue Mosquito Image: मानसून में डेंगू के मच्छर तेजी से पनपते हैं। दिल्ली एनसीआर में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जान लें डेंगू का मच्छर कैसा दिखता है। डेंगू के मच्छर को कैसे पहचानें?
Published : Aug 01, 2025 03:01 pm IST, Updated : Aug 01, 2025 03:01 pm IST
1/5Image Source : Freepik
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार अलर्ट हैं। लोगों को डेंगू से बचने के लिए सलाह दी जा रही है। घर के आसपास पानी न भरने दें। नेट लगाकर सोएं और फुल कपड़े पहनकर रहें। ऐसे में आपको ये जानना भी जरूरी है कि डेंगू का मच्छर कैसा होता है इसकी पहचान कैसे करें।
2/5Image Source : Freepik
डेंगू के मच्छर का नाम एडीज एजिप्टी है। ये मच्छर गहरे रंग के होते हैं। डेंगू के मच्छकर के पैरों के चारों ओर सफेद धारियां होती हैं। मच्छर के शरीर पर भी सफेद रंग की धारियों जैसा पैटर्न नजर आएगा। ये मच्छर ज्यादातर घरों के आसपास मिलता है।
3/5Image Source : Freepik
डेंगू मच्छरों का मच्छर दिन में काटता है। ये मच्छर सूरज उगने के बाद लगभग दो घंटे और शाम ढलने से कई घंटे पहले सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं। रात में डेंगू को मच्छर नहीं काटते और ये छुपे होते हैं।
4/5Image Source : Freepik
कई रिसर्च में ये पाया गया है कि डेंगू को मच्छर पैरों में नीचे की ओर काटते हैं। घुटनों, ज्वाइंट्स और हड्डियों पर डेंगू के मच्छर ज्यादा काटते हैं। डेंगू का मच्छर सिर्फ 3 फिट तक उड़कर ही पैरों पर काट सकता है
5/5Image Source : Freepik
WHO के अनुसार डेंगू का बुखार आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटने के 4-10 दिनों के बाद होता है। इसमें बहुत तेज बुखार हो सकता है जो कि 40°C या 104°F तक जा सकता है। आमतौर पर इसमें दो लक्षण बुखार के साथ नजर आते हैं जैसे कि सिरदर्द या आंखों के पीछे दर्द महसूस करना।