जैकेट-स्वेटर पहनने से कंधे और गर्दन में हो रहा है दर्द, राहत पाने के लिए करें ये उपाय
जैकेट-स्वेटर पहनने से कंधे और गर्दन में हो रहा है दर्द, राहत पाने के लिए करें ये उपाय
Neck And Shoulder Pain Ke Upay: सर्दियों में मोटी जैकेट और कोट पहनने से कंधे और गर्दन में दर्द होने लगता है। कुछ लोग तो इसी कारण जैकेट्स पहनने से बचते हैं। अगर आपको भी कंधे का दर्द परेशान कर रहा है तो ये उपाय जरूर कर लें।
Published : Jan 03, 2025 04:23 pm IST, Updated : Jan 03, 2025 04:23 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सर्दियों में कंधे, गर्दन या हाथ में दर्द हो रहा है तो इसके लिए आप मालिश करवा लें। ठंड में नारियल तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। ऐसा 10 दिन तक जरूर करें। आप चाहें तो सरसों के तेल को गर्म करके भी मालिश कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
कंधे और गर्दन के दर्द को हल्का करने के लिए थोड़ी स्ट्रैचिंग जरूर कर लें। हल्के स्ट्रेचिंग वाले व्यायाम करने से जकड़ी हुई मांसपेशियां मजबूत बनेंगी और बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ेगी। आप हाथों को घुमाने वाली गर्दन को घमाने वाली कंधे और हाथ को ऊपर करने वाली एक्सरसाइज करें।
3/5Image Source : Freepik
दर्द और सूजन में राहत पाने के लिए सर्दियों में गर्म पानी की बोलत से सिकाई करें। आप चाहें तो नहाते वक्त दर्द वाली जगह पर थोड़ा गर्म पानी डालते रहें। इससे आपको आराम मिलेगा। किसी हॉट पैक की सिकाई आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
4/5Image Source : Freepik
मेथी के बीज को पानी में भिग दें और पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को गर्दन और कंधे पर लगा लें। दर्द वाली जगह पर पिसी मेथी लगाने से काफी आराम मिलेगा। इससे आपका दर्द ठीक हो जाएगा और राहत मिलेगी।
5/5Image Source : Freepik
सर्दियों में शरीर में होने वाले दर्द और सूजन को दूर करने के लिए आप गर्म पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पी लें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे दर्द और सूजन में आपको काफी राहत मिलेगी।