भीषण गर्मी के बीच नाक से खून आए तो क्या करें, क्या गलतियां न करें
भीषण गर्मी के बीच नाक से खून आए तो क्या करें, क्या गलतियां न करें
Nose Bleeding Stop: गर्मियों में कुछ लोगों को नाक से खून निकलने लगता है। इसे नकसीन चलना कहते हैं। अचानक नाक से तेज खून बहने लगता है और समझ नहीं आता कि क्या करें। ऐसे में आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। जानिए भीषण गर्मी के बीच नाक से खून आए तो क्या करें, क्या गलतियां न करें?
Published : May 25, 2026 02:06 pm IST, Updated : May 25, 2026 02:06 pm IST
1/5Image Source : India Tv
देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। तेज धूप, गर्म हवाएं और शरीर में पानी की कमी के कारण कई लोगों को नाक से खून आने यानी नकसीर की समस्या होने लगती है। यह परेशानी गर्मियों में आम मानी जाती है, लेकिन कई बार लापरवाही गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। बच्चों, बुजुर्गों, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों और लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोगों में इसका खतरा अधिक रहता है।
2/5Image Source : India Tv
डॉक्टर हेमंत गोयल (सीनियर डायरेक्टर, पल्मोनोलॉजी, एलर्जी एंड स्लीप मेडिसिन, यथार्थ हॉस्पिटल, फरीदाबाद) ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और सूखी हवा के कारण नाक के अंदर मौजूद छोटी रक्त नलिकाएं सूख जाती हैं और फटने लगती हैं। इसके अलावा शरीर में डिहाइड्रेशन, बार-बार नाक साफ करना, एलर्जी या अधिक गर्म वातावरण भी नकसीर का कारण बन सकते हैं।
3/5Image Source : India Tv
अगर अचानक नाक से खून आने लगे तो सबसे पहले घबराएं नहीं। व्यक्ति को सीधा बैठाएं और सिर को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं। इससे खून गले में जाने से बचता है। इसके बाद नाक के मुलायम हिस्से को अंगूठे और उंगली से 10 से 15 मिनट तक दबाकर रखें। माथे और नाक पर ठंडी पट्टी या बर्फ लगाने से भी राहत मिलती है। साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन करें।
4/5Image Source : India Tv
नाक से खून आने पर कुछ गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। सिर पीछे झुकाना सबसे बड़ी गलती है, क्योंकि इससे खून पेट में जा सकता है और उल्टी या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। नाक में उंगली डालना, जोर से छींकना या तुरंत लेटना भी नुकसानदायक हो सकता है।
5/5Image Source : India Tv
यदि नकसीर बार-बार हो रही हो, खून लंबे समय तक बंद न हो या कमजोरी और चक्कर महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गर्मी में सतर्कता और सही देखभाल से इस समस्या से बचा जा सकता है।