सावधान! अगर आपके शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो तुरंत चेक करें अपना बैड कोलेस्ट्रॉल
सावधान! अगर आपके शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो तुरंत चेक करें अपना बैड कोलेस्ट्रॉल
आजकल ज़्यादातर लोग बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL कोलेस्ट्रॉल) की चपेट में आ रहे हैं, और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। यह 'साइलेंट किलर' है, क्योंकि इसके लक्षण तुरंत नज़र नहीं आते। हालांकि, कुछ ऐसे संकेत ज़रूर हैं जिन्हें पहचानकर आप समय रहते सचेत हो सकते हैं।
Published : Jul 05, 2025 09:09 am IST, Updated : Jul 05, 2025 09:15 am IST
1/5Image Source : AI
आजकल ज़्यादातर लोग बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL कोलेस्ट्रॉल) की चपेट में आ रहे हैं, और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। दरअसल, यह धमनियों में जमा होकर उन्हें संकरा कर सकता है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और हृदय रोग, स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। यह 'साइलेंट किलर' है, क्योंकि इसके लक्षण तुरंत नज़र नहीं आते। हालांकि, कुछ ऐसे संकेत ज़रूर हैं जिन्हें पहचानकर आप समय रहते सचेत हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं इसके लक्षण?
2/5Image Source : SOCIAL
पैरों में दर्द और ऐंठन: यदि चलते समय या आराम करते समय भी पैरों में दर्द, सुन्नपन या ऐंठन महसूस होती है, तो यह धमनियों में रक्त प्रवाह की कमी का संकेत हो सकता है। शरीर के एक हिस्से में सुन्नपन, कमज़ोरी, बोलने में कठिनाई या संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षण स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं, जो अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण धमनियों में रुकावट से होता है।
3/5Image Source : SOCIAL
सीने में दर्द या बेचैनी: यह एनजाइना का लक्षण हो सकता है, जो हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त रक्त न मिलने के कारण होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल धमनियों को संकरा करके इसे बढ़ावा देता है। यदि आपको सीने में दबाव, जकड़न या दर्द महसूस हो, खासकर परिश्रम के दौरान, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
4/5Image Source : SOCIAL
थकान और कमज़ोरी: लगातार थकान या ऊर्जा की कमी महसूस होना कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है, जिसमें हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण खराब रक्त संचार भी शामिल है। जब आपके अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं मिलता, तो आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
5/5Image Source : AI
त्वचा पर पीले धब्बे: आंखों के आसपास, कोहनी, घुटनों या नितंबों पर पीले या नारंगी रंग के छोटे-छोटे वसायुक्त धब्बे (जिसे ज़ैंथोमास कहा जाता है) दिखना शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अत्यधिक जमाव का संकेत हो सकता है।