तेज धूप और लू के थपेड़ों से बचना है तो इन बातों का रखें खास ख्याल
तेज धूप और लू के थपेड़ों से बचना है तो इन बातों का रखें खास ख्याल
Summer Protection Tips: गर्मी हर रोज तेजी से बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने वाली है। इसलिए अभी से सावधानी बरतना शुरू कर दें। भीषण गर्मी और लू के थपेड़े आपको बीमार न बना दें इसलिए इन बातों का ख्याल रखें।
Published : Apr 07, 2025 06:22 pm IST, Updated : Apr 07, 2025 06:22 pm IST
1/5Image Source : Freepik
आसमान से बरसती आग को झेल पाना आसान नहीं है। भीषण गर्मी से लोग अक्सर परेशान हो जाते हैं। लू और धूप के कारण हीट स्ट्रोक का शिकार होने लगते हैं। चक्कर आना, उल्टी आना और शरीर में पानी की कमी होना आम बात है।
2/5Image Source : Freepik
इस मौसम में पेट खराब होने की समस्या सबसे ज्यादा सामने आती है। इसलिए खाने का खास ख्याल रखें। ताजा और घर का बना भोजन खाएं। जिसमें फल और सब्जियों की मात्रा ज्यादा से ज्याद रखें और रोटियां कम खाएं।
3/5Image Source : Freepik
गर्मियों में दही, छाछ और लस्सी को डाइट में जरूर शामिल करें। इससे पेट ठंडा रहेगा और पाचन दुरुस्त होगा। दही खाने से गुड बैक्टीरिया बनते हैं जो पेट को फिट रखते हैं। हालांकि ज्यादा ठंडी या फिज की चीजों से परहेज करें।
4/5Image Source : Freepik
दिनभर में 3 लीटर पानी पीएं। जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सके। पानी के अलावा शरबत, नींबू पानी, ताजा फलों का जूस, पानी वाले फल खाते रहें। लिक्विड लेते रहें जिससे शरीर में पानी की कमी न हो पाए।
5/5Image Source : Freepik
गर्मियों में घर से बाहर निकलें तो सिर को सूती कपड़े से कवर कर लें। आंखों पर चश्मा और शरीर को ज्यादा से ज्यादा कपड़े से ढ़ककर रखें। घर से बाहर जाने पर छाता लेकर जाएं। खाली पेट घर से न निकलें। बीच-बीच में पानी पीते रहें।