किडनी को रखना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स, शरीर होगा तुरंत डिटॉक्स
किडनी को रखना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स, शरीर होगा तुरंत डिटॉक्स
जब शरीर से वेस्टेज ढंग से नहीं निकलता तब किडनी ढंग से काम नहीं कर पाती है। ऐसे में किडनी को डिटॉक्स करने के लिए आप इन कुछ ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करें
Published : Aug 31, 2025 11:56 am IST, Updated : Aug 31, 2025 12:00 pm IST
1/5Image Source : freepik
किडनी हमारे शरीर का वो अंग है जो एक साथ कई काम करती है। यह खून से विषाक्त पदार्थों को साफ़ करती हैं, मिनिरल्स को संतुलित करती हैं, ब्लड प्रेशर को स्थिर रखती हैं और लाल रक्त कोशिकाओं के प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। लेकिन जब शरीर से वेस्टेज ढंग से नहीं निकलता तब किडनी ढंग से काम नहीं कर पाती है। ऐसे में किडनी को डिटॉक्स करने के लिए आप इन कुछ ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करें
2/5Image Source : freepik
नींबू पानी: नींबू पानी सिर्फ़ वेट लॉस ही नहीं करता बल्कि यह साइट्रिक एसिड भी प्रदान करता है, जो किडनी स्टोन को रोकने में मदद करता है। किडनी को डिटॉक्स करने के लिए अपनी डाइट में इस ड्रिंक को ज़रूर शामिल करें।
3/5Image Source : freepik
हर्बल और ग्रीन टी: हर्बल टी (पुदीना, कैमोमाइल, अदरक, हिबिस्कस जैसी) एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो बॉडी को हाइड्रेट करती हैं, जिससे किडनी वेस्टेज को बाहर निकालने में मदद मिलती है। वहीँ। ग्रीन टी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो पथरी के जोखिम को कम करने में मदद करती है।
4/5Image Source : freepik
इन्फ़्यूज़्ड वॉटर: नियमित पानी में फलों, जड़ी-बूटियों या पुदीना, खीरा या बेरी जैसे मसालों का इस्तेमाल करके भी डिटॉक्स वॉटर बना सकते हैं। किडनी के लिए लोकप्रिय विकल्प: नींबू, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, खीरा और ताज़ा पुदीना है।
5/5Image Source : YOUTUBE - @Jody Cooking
बिना चीनी वाला क्रैनबेरी जूस: क्रैनबेरी जूस यूटीआई इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। इस वजह से किडनी डिटॉक्स भी होती है और वहां तक संक्रमण नहीं पहुंच पाता। हमेशा बिना चीनी वाला क्रैनबेरी जूस चुनें।