सर्दियों में तेजी से बढ़ रहा है वजन तो घर में ही शुरू करें ये वर्कआउट, फिटनेस के साथ मिलेंगे ये अन्य फायदे
सर्दियों में तेजी से बढ़ रहा है वजन तो घर में ही शुरू करें ये वर्कआउट, फिटनेस के साथ मिलेंगे ये अन्य फायदे
सर्दियों में ज़्यादातर लोग चटकारे लेकर खाते हैं लेकिन एक्सरसाइज़ से दूरी बना लेते हैं। खराब खानपान और एक्सरसाइज़ की कमी, मोटापा तेजी से बढ़ाती है जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती है। हालांकि, कड़कड़ाती ठंड में बाहर जाकर वर्कआउट करना मुश्किल होता है, ऐसे में अपने आप को फिट रखने के लिए घर पर भी वर्कआउट कर सकते हैं।
Published : Jan 03, 2025 07:23 am IST, Updated : Jan 03, 2025 07:28 am IST
1/6Image Source : social
सर्दियों में ज़्यादातर लोग चटकारे लेकर खाते हैं लेकिन एक्सरसाइज़ से दूरी बना लेते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। खराब खानपान और एक्सरसाइज़ की कमी, मोटापा तेजी से बढ़ाती है जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती है। हालांकि, कड़कड़ाती ठंड में बाहर जाकर वर्कआउट करना मुश्किल होता है, ऐसे में अपने आप को फिट रखने के लिए घर पर भी वर्कआउट कर सकते हैं। चलिए जानते हैं वो व्यायाम कौन से हैं?
2/6Image Source : social
इनडोर वॉकिंग एक प्रभावी व्यायाम है जिसे आप सर्दियों के दौरान घर पर कर सकते हैं। आप घर के किसी खास स्थान पर टहल सकते हैं। अगर आप वॉक नहीं कर पा रहे हैं तो आप स्किपिंग कर सकते हैं, यह व्यायाम रक्त संचार को बेहतर बनाने, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
3/6Image Source : social
बॉडीवेट वर्कआउट ऐसे व्यायाम हैं जिन्हें घर पर बहुत आसानी से किया जा सकता है और इनडोर ट्रेनिंग सेशन के लिए सबसे बेहतरीन वर्कआउट हैं। आप पुश-अप, स्क्वैट्स, लंज और लेग रेज जैसे व्यायाम कर सकते हैं। ये आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
4/6Image Source : social
रेजिस्टेंस बैंड ट्रेनिंग आपकी मांसपेशियों को टोन करने में मदद करते हैं। रेजिस्टेंस बैंड का इस्तेमाल पूरे शरीर के वर्कआउट के लिए किया जा सकता है और इनडोर वर्कआउट के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
5/6Image Source : social
योग आपकी बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के साथ आप को अंदरूनी रूप से मजबूत बनाता है। जब आप नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं, तो यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है, बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
6/6Image Source : social
डांस वर्कआउट में ज़ुम्बा, हिप-हॉप या किसी अन्य डांस स्टाइल जैसे व्यायाम शामिल किए जा सकते हैं। ये उच्च ऊर्जा वाले वर्कआउट हैं जो हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, कैलोरी जलाने और आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।