अंजीर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, विटामिन, पोटैशियम, सोडियम, और फास्फोरिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यही वजह है कि ये फल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर यह ड्राईफ्रूट इम्यूनिटी को बढ़ाता है और पेट की सभी समस्याओं का निदान करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जिसके चलते ये वजन को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
इसके अलावा अंजीर में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरिन और अन्य जरूरी तत्व होते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है। यह कमजोरी और थकान को दूर करता है साथ ही मौसमी बीमारियों से भी बचाता है।
कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने के कारण अंजरी के फल का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।
अंजीर के पत्ते से तैयार चाय पीने से डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए।
गर्मी में अंजीर का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से पेट दर्द, अपच, कब्ज, एसिडिटी की समस्या से आराम मिलता है।