किडनी पर बढ़ गया है टॉक्सिन का बोझ? इन चीजों से बॉडी को करें तुरंत डिटॉक्स
किडनी पर बढ़ गया है टॉक्सिन का बोझ? इन चीजों से बॉडी को करें तुरंत डिटॉक्स
जब शरीर में गंदगी हद से ज्यादा बढ़ जाती है, तो किडनी उसे सही तरीके से फ़िल्टर नहीं कर पाती। इसी वजह से शरीर में सूजन, इन्फ्लैमेशन और कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो किडनी को आसानी से डिटॉक्स करती हैं
Published : May 13, 2026 05:55 pm IST, Updated : May 13, 2026 05:55 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
जब शरीर में गंदगी हद से ज्यादा बढ़ जाती है, तो किडनी उसे सही तरीके से फ़िल्टर नहीं कर पाती। इसी वजह से शरीर में सूजन, इन्फ्लैमेशन और कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर इसे समय पर ठीक न किया जाए, तो यह किडनी फेलियर की ओर ले जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो किडनी को आसानी से डिटॉक्स करती हैं
गोखरू: गोखरू गोखरू एक ऐसी जड़ी बूटी है जो किडनी के फिल्ट्रेशन को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। यह पेशाब के रास्ते शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है। किडनी के फंक्शन को बेहतर कर, इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है। यह शरीर में मौजूद वाटर रिटेंशन और सूजन को कम करने में भी सहायक है। 5-10 ग्राम गोखरू चूर्ण को 400 मिलीलीटर पानी में उबालकर जब वह 100 मिलीलीटर रह जाए, तब छानकर पिएं।
3/5Image Source : UNSPLASH
धनिया: धनिया एक नेचुरल डेटॉक्स एजेंट है जो किडनी को साफ कर, यूरिन के रास्ते गंदगी बाहर निकालता है। इसका पानी पीने से स्किन भी ग्लोइंग बनती हैं क्योंकि यह शरीर को अच्छी तरह से डिटॉक्स करता है। रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिया डालें और सुबह गुनगुना गर्म कर इसका सेवन करें।
4/5Image Source : UNSPLASH
मूली: मूली एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे किडनी पर भार कम पड़ता है और इस वजह से फिल्ट्रेशन क्षमता बेहतर होती है।
5/5Image Source : UNSPLASH
खूब पिएं पानी: पानी पीने से किडनी आसानी से डिटॉक्स होती है। पानी किडनी को सोडियम, यूरिया और अन्य विषाक्त पदार्थों को रक्त से आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है जिससे किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता बेहतर होती है।