डाइट या एक्सरसाइज...वजन कम करने के लिए क्या ज्यादा जरूरी है, बता रहे हैं एक्सपर्ट
डाइट या एक्सरसाइज...वजन कम करने के लिए क्या ज्यादा जरूरी है, बता रहे हैं एक्सपर्ट
World Obesity Day 2025:डाइट करने से जल्दी वजन कम होता है या वर्कआउट करने से जल्दी वजन कम होता है? यह जानने के लिए हमने दिल्ली में स्थित आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल में वरिष्ठ सलाहकार और मेटाबोलिक बैरिएट्रिक सर्जन डॉ. निखिल अग्निहोत्री, से बातचीत की
Published : Mar 04, 2025 07:38 pm IST, Updated : Mar 04, 2025 08:14 pm IST
1/5Image Source : social
आज के समय में हर दुसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान हैं। WHO की मानें तो पूरी दुनिया में पिछले 30 साल में मोटापा तीन गुना हो गया है। बात अगर भारत की करें तो अमेरिका और चीन के बाद ओबेसिटी के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। डरने वाली बात ये है कि देश की 70% शहरी आबादी शरीर पर एक्स्ट्रा वजन बढ़ाए घूम रही है। ऐसे में मोटापे से होने वाई परेशानियों के बारे में हर कोई जानें इसलिए 4 मार्च को वर्ल्ड ओबेसिटी डे (World Obesity Day) मनाया जाता है। हालांकि, कोरोना काल के बाद लोगों में अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैली है।
2/5Image Source : social
कोरोना के बाद लोग अपने आप को फिट रखने के लिए और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लगातार जिम जाते हैं और अच्छी डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन ऐसे कई लोग हैं जिनके मन में यह सवाल आता है कि आखिर मोटापा कम करने के लिए दोनों में ज़्यादा क्या फ़ायदेमंद है?
3/5Image Source : social
डाइट करने से जल्दी वजन कम होता है या वर्कआउट करने से जल्दी वजन कम होता है? ऐसा सवाल लोग कई बार पूछते हैं। ऐसे में हमने दिल्ली में स्थित आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल में वरिष्ठ सलाहकार और मेटाबोलिक बैरिएट्रिक सर्जन डॉ. निखिल अग्निहोत्री, से बातचीत की और उन्होंने बताया कि वजन कम करने में क्या ज़्यादा फायदेमंद है डाइट या फिर एक्सरसाइज़?
4/5Image Source : social
डॉ. निखिल अग्निहोत्री कहते हैं कि वजन कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज़ दोनों ही ज़रूरी हैं। उनके अनुसार, केवल एक गतिविधि की मदद से वजन कम नहीं किया जा सकता है। हालांकि 75 से 80 प्रतिशत वजन डाइट से कम होता है और 20 प्रतिशत वजन एक्सरसाइज के सहारे कम किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आपको हर हाल में ये दोनों चीज़ें करनी चाहिए। डाइट और एक्सरसाइज को नियमित रूप से फॉलो करने से वजन हेल्दी तरीके से कम होता है।
5/5Image Source : social
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट और एक्सरसाइज दोनों पर ध्यान दें। एक दिन में 3 से 4 लीटर पानी पिएं जिससे शरीर हाइड्रेट रहे। इसके साथ-साथ दिन में थोड़ा-थोड़ा करके 7-8 बार खाएं। वजन कम करना शुरू करे तो खुद पर भरोसा रखे। इसके साथ ही जल्द हार न माने। जब आपको थोड़ा सा भी वजन होगा तो खुद-ब-खुद आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा