Published : Oct 21, 2025 07:17 am IST, Updated : Oct 21, 2025 07:17 am IST
1/5Image Source : freepik
दिवाली की मिठाइयों, तले-भुने पकवानों और देर रात तक चलने वाले सेलिब्रेशन के बाद अक्सर शरीर थका-थका और भारी-सा महसूस करता है। त्योहार के बाद अक्सर ब्लोटिंग,गैस और अपच से जुडी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ज़रूरी है कि आपका शरीर अच्छी तरह से डिटॉक्स हो ताकि शरीर दोबारा अपनी रफ्तार पकड़ सके। आपका पाचन सुधरे, एनर्जी लेवल बढ़े और स्किन फिर से ग्लो करे इसलिए दिवाली की अगली सुबह इन कुछ तरीकों से अपने शरीर को डिटॉक्स करें।
2/5Image Source : freepik
गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करें – दिवाली के बाद अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिएत्यौहार के अगले दिन गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करें। सुबह खाली पेट नींबू पानी या मेथी के दानों का पानी पीना शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है।
3/5Image Source : unsplash
हर्बल टी को करें शामिल – ग्रीन टी, तुलसी टी या अदरक वाली हर्बल चाय मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करती है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन और कैफीन चयापचय को बढ़ाकर वसा जलाने में मदद करते हैं, जबकि अदरक और तुलसी में ऐसे गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं।
4/5Image Source : freepik
हल्का और फाइबर युक्त खाना खाएं – बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अपना खाना हल्का रखें। अपनी डाइट में आप फाइबर से भरपूर सलाद, सूप, दलिया और फ्रूट्स जैसे डाइजेशन को बेहतर करने वाले फूड्स को शामिल करें।
5/5Image Source : freepik
नींद भी है ज़रूरी – अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ज़रूरी है कि आप अच्छी नींद लें. जब नींद पूरी होगी तब थकान अपने आप मिट जाएगी। साथ ही आप पानी खूब पिएं। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही 30 मिनट वॉक या योगा करने से शरीर जल्दी बैलेंस में आता है।