1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. पानी से जुड़े ये 5 नियम, सीधे सेहत पर डालते हैं असर, जानना है बेहद जरूरी

पानी से जुड़े ये 5 नियम, सीधे सेहत पर डालते हैं असर, जानना है बेहद जरूरी

Published : Sep 12, 2025 11:25 am IST,  Updated : Sep 12, 2025 11:25 am IST
पानी पीने का पहला नियम है जिसे आपको जरूर फॉलो करना चाहिए। ये नियम है कि पानी हमेशा बैठकर और गिसाल से पीएं। आजकल लोग खड़े होकर बोतल से पानी पीते हैं। जो सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है।
1/5 Image Source : Freepik
पानी पीने का पहला नियम है जिसे आपको जरूर फॉलो करना चाहिए। ये नियम है कि पानी हमेशा बैठकर और गिसाल से पीएं। आजकल लोग खड़े होकर बोतल से पानी पीते हैं। जो सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है।
पानी पीने का दूसरा नियम है कि आपको खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक, खाना पचाने के लिए पेट में अग्नि तेज होती है। अगर आप तुरंत पानी पी लेते हैं तो अग्नि शांत हो जाती है और खाना देरी से पचता है। इसलिए खाने के आधा घंटे बाद ही थोड़ा पानी पीएं।
2/5 Image Source : Freepik

तीसरा नियम है कि पानी हमेशा घूंट कर करके ही पीना चाहिए। एक साथ एक सांस में बहुत सारा पानी पीना ठीक नहीं है। पानी को सिप करके आराम से पीना चाहिए। कहा जाता है कि पानी को खाने की तरह चबाकर और खाने के पानी की तरह चबाकर पतला करके पीना चाहिए।
3/5 Image Source : Freepik
तीसरा नियम है कि पानी हमेशा घूंट कर करके ही पीना चाहिए। एक साथ एक सांस में बहुत सारा पानी पीना ठीक नहीं है। पानी को सिप करके आराम से पीना चाहिए। कहा जाता है कि पानी को खाने की तरह चबाकर और खाने के पानी की तरह चबाकर पतला करके पीना चाहिए।
स्वस्थ रहना है तो पानी से जुड़ा एक और अहम नियम है कि ठंडे पानी से दूर रहें। सर्दियों में हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए और गर्मी में नॉर्मल पानी पीएं। फ्रिज का ठंडा पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए। आइस वॉटर से भी दूर रहें। बहुत मन है तो मटका का पानी पी सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
स्वस्थ रहना है तो पानी से जुड़ा एक और अहम नियम है कि ठंडे पानी से दूर रहें। सर्दियों में हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए और गर्मी में नॉर्मल पानी पीएं। फ्रिज का ठंडा पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए। आइस वॉटर से भी दूर रहें। बहुत मन है तो मटका का पानी पी सकते हैं।
पानी से जुड़ी एक और अहम आदत है कि आपको सुबह उठकर रोज 1 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसी तरह रात में सोते वक्त भी आपको 1 गिलास थोड़ा गर्म पानी पीकर सोना चाहिए। इससे सुबह आसानी से पेट साफ हो जाएगा।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement