Published : Jan 27, 2026 10:21 pm IST, Updated : Jan 27, 2026 10:24 pm IST
1/5Image Source : unsplash
डायबिटीज आज के समय में एक गंभीर बीमारी बनकर सामने आई है। शुरुआत में इस बीमारी के कोई भी लक्षण नज़र नहीं आते हैं, लेकिन छोटे छोट कई संकेत दिखते हैं। अक्सर इन संकेतों को लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज करते है। आइए जानते हैं कि ब्लड शुगर बढ़ने पर सबसे पहले हमें शरीर के किन किन अंगों से संकेत मिलने शुरू हो जाते है
2/5Image Source : unsplash
धुंधला दिखना: अगर धुंधला दिख रहा है और आँखों से जुडी कई समस्याएं आपके सामने आ रही हैं तो यह शुगर बढ़ने का शुरूआती स्टेप हो सकता है। दरअसल, हाई ब्लड शुगर रेटीना ब्लज वेसल्स को प्रभावित करता है जिससे आंखों से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं। शुगर बढ़ने से मोतियाबिंद की संभावना बढ़ जाती है।
3/5Image Source : unsplash
पैरों में झुनझुनी: अगर आपको पैरों में अचानकर से झुनझुनी होने लगे या फिर आपके पैर सुन्न हो जाए, पैरो में छाले आ जाएं फिर अंगूठे के पास स्किन टाइट होने लगे तो इसके पीछे हाई ब्लड शुगर एक बड़ा कारण हो सकता है।
4/5Image Source : unsplash
किडनी के संकेत: किडनी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को छानकर बाहर निकालती है। ब्लड शुगर की समस्या बढ़ने पर हमारे किडनी पर भी असर दिखने लगता है। किडनी में छोटी ब्लड वेसल्स होती है जिनको हाई ब्लड शुगर से नुकसान पहुंचता है जिससे गुर्दे की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
5/5Image Source : unsplash
हार्ट और ब्लड वेसल्स: हाई ब्लड शुगर का संकेत हमारा हार्ट और ब्लड वेसल्स भी देती हैं। मधुमेह की वजह बल्ड वेसल्स के डैमेज होने का खतरा बना रहता है और इससे मरीज में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना कई गुना ज़्यादा बढ़ जाती है।