Published : Feb 18, 2026 11:02 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 11:14 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता आम हो चुके हैं, लेकिन क्या आपने गौर किया है कि कुछ लोग मुश्किल हालात में भी मानसिक रूप से संतुलित और सकारात्मक बने रहते हैं? वे भी चुनौतियों से गुजरते हैं, लेकिन टूटते नहीं बल्कि संभलना जानते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, डिप्रेशन से पूरी तरह बच पाना संभव नहीं, लेकिन कुछ आदतें ऐसी हैं जो अवसाद के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती हैं। अगर आप भी मानसिक रूप से मजबूत रहना चाहते हैं, तो इन आसान लेकिन असरदार टिप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
2/5Image Source : UNSPLASH
पूरी नींद लेने वाले : जो लोग समय पर सोते-जागते हैं और पूरी नींद लेते हैं. इससे उनका मूड ज्यादा स्थिर रहता है, चिड़चिड़ापन कम होता है और उनको तनाव कम घेरता है। साथ ही, यह बेहतर याददाश्त और दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
फिजिकली एक्टिव रहने वाले: अगर आप फिजिकली एक्टिव हैं तो आप स्ट्रेस के शिकार कम होते हैं। रोज़ाना 30 मिनट की वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज़ हैप्पी हार्मोन बढ़ाने में मदद करती है। ऐसे में इस तरह के लोगों पर तनाव का असर कम होता है
4/5Image Source : UNSPLASH
पॉजिटिव सोच अपनाने वाले: पॉजिटिव सोच अपनाने वाले लोगों का मानसिक स्वास्थ्य दूसरों के मुकाबले ज़्यादा बेहतर होता है। सकारात्मक सोच रखने से मानसिकता तनाव कम होता है, लचीलापन बढ़ाती है।
5/5Image Source : UNSPLASH
जरूरत पड़ने पर मदद लेने वाले: मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात करना, मदद मांगना और ज़रूरत होने पर काउंसलर या डॉक्टर से सलाह लेना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी की निशानी है। यह शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही आवश्यक है और सही समय पर सहायता लेने से जीवन की गुणवत्ता में सुधार आता है। मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करने वाे लोग भी स्ट्रेस और अवसाद के चपेट में नहीं आते हैं।