सर्दियों में सूज जाते हैं पैर, तो ऐसे मिल सकता है इस समस्या से छुटकारा
सर्दियों में सूज जाते हैं पैर, तो ऐसे मिल सकता है इस समस्या से छुटकारा
Instant Relief From Feet Swelling: क्या सर्दियों के मौसम में आपके पैरों में भी सूजन पैदा हो जाती है? अगर हां, तो आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों से राहत मिल सकती है।
Published : Nov 14, 2025 10:48 pm IST, Updated : Nov 14, 2025 10:48 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
पैरों में सूजन पैदा होने की वजह से रोजमर्रा के काम करने में काफी दिक्कत हो सकती है। सर्दियों में पैरों की सूजन या फिर पैरों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल उपायों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आपको इस प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।
2/5Image Source : FREEPIK
पैरों में सूजन की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए आप तेल से मालिश कर सकते हैं। सरसों के तेल, तिल के तेल, अरंडी के तेल और जैतून के तेल को यूज किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको तेल को हल्का गर्म कर लेना चाहिए और फिर पैरों पर लगाना चाहिए।
3/5Image Source : FREEPIK
एक बाल्टी में गर्म पानी निकालिए। अब इसी बाल्टी में नमक डाल लीजिए। नमक वाले इस पानी में पैरों को थोड़ी देर के लिए डालकर रखिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैरों की सूजन को दूर करने के लिए दादी-नानी के जमाने से इस घरेलू नुस्खे को यूज किया जाता रहा है।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैरों की सूजन को दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। हल्दी के लेप में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हल्दी के लेप को सूजन वाले एरिया पर लगाएं और पेस्ट के सूखने के बाद गुनगुने पानी से पैरों को धो लें।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर इस तरह के उपायों को आजमाने के बाद भी आपके पैरों की सूजन कम नहीं हो रही है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।