अमरूद या संतरा नहीं ये फल है सर्दियों का रामबाण, इस मौसम में खाने से सेहत को मिलेंगे कई गजब के फायदे
अमरूद या संतरा नहीं ये फल है सर्दियों का रामबाण, इस मौसम में खाने से सेहत को मिलेंगे कई गजब के फायदे
क्या आप जानते हैं रामफल किसी सुपर फ्रूट से कम नहीं है। इस फल में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
Published : Jan 13, 2026 09:01 pm IST, Updated : Jan 13, 2026 09:20 pm IST
1/6Image Source : freepik
सर्दियों में लोग अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अमरूद और संतरे का खूब सेवन करते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं रामफल भी किसी सुपर फ्रूट से कम नहीं है। इस फल में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह फल सर्दियों में आसानी से मिल जाता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे
2/6Image Source : unsplash
इम्यूनिटी मजबूत करता है: रामफल में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जो सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमणों से बचाव में मदद करते हैं, क्योंकि ये मुक्त कणों से लड़ते हैं और इम्यून सिस्टम को सहारा देते हैं।
3/6Image Source : freepik
पाचन तंत्र करे बेहतर: रामफल, फाइबर से भरपूर होता है और सर्दियों में कब्ज, गैस व अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है, क्योंकि इसका फाइबर मल त्याग को नियमित करता है, आंतों को स्वस्थ रखता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पूरा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
4/6Image Source : freepik
दिल के लिए फायदेमंद: रामफल में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय रोगों के जोखिम को घटाने में मदद करते हैं, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।
5/6Image Source : unsplash
हड्डियों को मजबूत बनाए: रामफल हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे ज़रूरी खनिज होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं
6/6Image Source : freepik
एक दिन में एक मध्यम आकार का रामफल खाना आपके लिए पर्याप्त है।क्योंकि अधिक खाने से पेट भारी हो सकता है और डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है