सद्गुरु इस दाल को मानते हैं सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद, खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे
सद्गुरु इस दाल को मानते हैं सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद, खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे
सद्गुरु सोशल मीडिया पर लोगों को मोटिवेट करने के साथ साथ फिटनेस टिप्स भी देते रहते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले एक ऐसी दाल के बारे में बताया था जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ये दाल है कुलथी की दाल। इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में यहां जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स।
Published : Aug 28, 2026 01:54 pm IST, Updated : Aug 28, 2026 01:54 pm IST
1/5Image Source : isha foundation/magnific
सद्गुरु सोशल मीडिया पर लोगों को मोटिवेट करने के साथ साथ फिटनेस टिप्स भी देते रहते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले एक ऐसी दाल के बारे में बताया था जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ये दाल है कुलथी की दाल। इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
2/5Image Source : magnific
एनर्जी के लिए: कुलथी शरीर में बहुत गर्मी पैदा करती है। सर्दियों में या ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर के तापमान को बनाए रखने और एनर्जी का लेवल बढ़ाने में मदद करता है।
3/5Image Source : magnific
वजन घटाने में सहायक: कुलथी पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। यह शरीर में एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद करती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
4/5Image Source : magnific
अस्थमा और जुकाम से बचाव: इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह कफ और फेफड़ों के संक्रमण को कम करती है। यह अस्थमा, सिरदर्द और सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोगों के लिए बहुत उपयोगी है।
5/5Image Source : magnific
गुर्दे की पथरी में राहत: सद्गुरु के अनुसार, कुलथी में शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का गुण होता है। यह गुर्दे की पथरी को धीरे-धीरे तोड़ने और पेशाब के जरिए बाहर निकालने में बेहद प्रभावी मानी जाती है।