रात को सोने से पहले पी लें एक गिलास सौंफ का पानी, सेहत को मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे
रात को सोने से पहले पी लें एक गिलास सौंफ का पानी, सेहत को मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे
रात को सोने से पहले सौंफ का पानी पीते हैं तो सेहत से जुड़े कई लाभ मिल सकते हैं। यह एक कम कैलोरी वाला, पोषक तत्वों से भरपूर हर्बल ड्रिंक है। चलिए जानते हैं रात में सोने से पहले सौंफ का पानी पीने से कौन से फायदे मिल
Published : Feb 19, 2026 10:23 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 10:31 pm IST
1/6Image Source : FREEPIK
सौंफ सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर, रात को सोने से पहले आप सौंफ का पानी पीते हैं तो सेहत से जुड़े कई लाभ मिल सकते हैं। यह एक कम कैलोरी वाला, पोषक तत्वों से भरपूर हर्बल ड्रिंक है जिसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर होता है। चलिए जानते हैं रात में सोने से पहले सौंफ का पानी पीने से कौन से फायदे मिलते हैं?
2/6Image Source : FREEPIK
सौंफ का पानी पाचन में सुधार, पेट फूलने, गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करने का एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद गुण पाचन एंजाइमों को सक्रिय करते हैं, जिससे खाना बेहतर तरीके से पचता है।
3/6Image Source : UNSPLASH
सौंफ के बीजों में मौजूद उच्च फाइबर और एनेथोल यौगिक भूख को नियंत्रित कर और पेट को लंबे समय तक भरा रखकर वजन घटाने में मदद करते हैं। यह पाचन क्रिया में सुधार करता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में सहायक होता है।
4/6Image Source : FREEPIK
सौंफ का पानी एक डिटॉक्स ड्रिंक है। यानी शरीर से वेस्टेज को निकालने में मदद करता है। सौंफ का पानी नियमित रूप से पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
5/6Image Source : FREEPIK
सौंफ के पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन स्वस्थ और चमकदार त्वचा में योगदान करते हैं। सौंफ का पानी पीने से त्वचा की लोच में सुधार हो सकता है, दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है और त्वचा में चमक लाई जा सकती है।
6/6Image Source : YOUTUBE - @AbagofBeauty
सौंफ का पानी बनाने के लिए सौंफ का पाउडर लें। एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ का पाउडर, आधा चम्मच नीम्बू का रस, आधा चम्मच शहद, काली मिर्च का पाउडर आधा चम्मच और चुटकीभर नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब कुछ बर्फ के टुकड़े और पुदीना की पत्तियां मिक्स करें। आपका सौंफ का शरबत बनकर तैयार है।