गर्मियों में अंडा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, अभी हो जाएं सावधान
गर्मियों में अंडा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, अभी हो जाएं सावधान
गर्मियों में अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद तो होता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसे खाते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। अगर आप बहुत अधिक मात्रा में अंडे खाते हैं, तो आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Published : Apr 04, 2026 12:25 pm IST, Updated : Apr 04, 2026 12:25 pm IST
1/5Image Source : freepik
अंडे की तासीर गर्म होती है। गर्मियों में इसे ज्यादा खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे आपको बेचैनी या अत्यधिक पसीना आने जैसी समस्या हो सकती है।
2/5Image Source : freepik
गर्मियों में हमारी पाचन शक्ति सर्दियों की तुलना में थोड़ी धीमी हो जाती है। ऐसे में ज्यादा अंडे खाने से पेट फूलना, कब्ज या गैस, पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती है।
3/5Image Source : freepik
अंडे में मौजूद प्रोटीन और हीट के कारण कुछ लोगों को गर्मियों में चेहरे पर मुंहासे या शरीर पर दानें निकलने की समस्या हो जाती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।
4/5Image Source : freepik
गर्मियों में अंडे बहुत जल्दी खराब होते हैं। अगर अंडे को सही तापमान पर स्टोर न किया गया हो, तो इसमें साल्मोनेला बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है, जिससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायत हो सकती है।
5/5Image Source : freepik
अंडे की जर्दी में फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। ज्यादा गर्मी में भारी भोजन दिल पर दबाव डाल सकता है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए।