सर्दियों में मिलने वाला ये फल डायबिटीज के मरीजों के लिए है फायदेमंद, दिल की सेहत भी करता है बेहतर
सर्दियों में मिलने वाला ये फल डायबिटीज के मरीजों के लिए है फायदेमंद, दिल की सेहत भी करता है बेहतर
सर्दियों में मिलने वाला सीताफल लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डायबिटीज के मरीज भी इस फल का सेवन कर सकते हैं।
Published : Nov 10, 2024 06:30 am IST, Updated : Nov 10, 2024 06:30 am IST
1/6Image Source : social
सर्दियों में मिलने वाला सीताफल लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह फल सिर्फ सर्दियों के कुछ महीने तक ही बिकता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीज जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं डायबिटीज के मरीज भी इस फल का सेवन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये फल इन समस्याओं में असरदार है।
2/6Image Source : social
लोगों को लगता है डायबिटीज के मरीज को सीताफल नहीं खाना चाहिए लेकिन इसे लेकर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकररुजुता का कहना है कि जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है उन्हें सीताफल का सेवन करना चाहिए। मौसमी फल डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
3/6Image Source : social
सीताफल में फाइबर और नियासिन होता है जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये इन्हें धमनियों से चिपकने से रोकता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
4/6Image Source : social
सीताफल विटामिन बी कॉम्प्लेक्स खासकर विटामिन B6 का अच्छा सोर्स है। साथ ही ये पेट फूलने की समस्या में भी लाभदायक है।
5/6Image Source : social
PCOD से जूझ रहीं महिलाओं के लिए सीताफल फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके साथ ही यह प्रजनन क्षमता को ठीक रखने और चिड़चिड़ेपन से निजात दिलाने में भी कारगर है।
6/6Image Source : social
सीताफल हर आयु के लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह टेस्टी फल स्किन, आंखो की रोशनी बाल और हीमोग्लोबिन लेवल को भी ठीक रखता है। सीताफल में उच्च जैव सक्रिय अणु होते हैं जो एंटी-ओबेसोजेनिक, एंटी-डायबिटीज और कैंसर-रोधी गुणों से भरपूर होते हैं।