हड्डियों में अचानक बढ़ गया है दर्द? डॉक्टर ने बताए किन कारणों से हो सकती है ये समस्या
हड्डियों में अचानक बढ़ गया है दर्द? डॉक्टर ने बताए किन कारणों से हो सकती है ये समस्या
अगर, आपकी हड्डियों रह रहकर तेज दर्द उठता है तो इसको सामान्य न समझे। हड्डियों या जोड़ों में लगातार या अचानक बढ़ता दर्द कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। डॉक्टर बता रही हैं कि किन कारणों से ये समस्या हो सकती है और पता लगाने के लिए कौन सा टेस्ट कराएं?
Published : Aug 26, 2026 11:04 am IST, Updated : Aug 26, 2026 11:10 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर, आपके कंधे, कमर, गर्दन, हाथ, पैर या घुटने में रह रहकर तेज दर्द उठता है तो इसको सामान्य न समझे। हड्डियों में लगातार या अचानक बढ़ता दर्द कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में दर्द का सही कारण जानना बेहद ज़रूरी है। पुणे में स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट, डायबेटोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन, डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि किन कारणों से ये समस्या हो सकती है और पता लगाने के लिए कौन सा टेस्ट कराएं?
2/5Image Source : UNSPLASH
विटामिन डी और कैल्शियम की कमी: हड्डियों के कमजोर होने की सबसे कॉमन वजह शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी है। ऐसे में आप इसका पता लगाने के लिए विटामिन डी और कैल्शियम का टेस्ट करवाएं।
3/5Image Source : UNSPLASH
गाउट आर्थराइटिस: डॉक्टर कहती हैं कि गाउट आर्थराइटिस गठिया का एक दर्दनाक प्रकार है। यह शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होता है। इसका पता लगाने के लिए आप सीरम यूरिक एसिड, सीआरपी, ईएसआर, जैसे ब्लड टेस्ट कराएं
4/5Image Source : UNSPLASH
ऑस्टियोआर्थराइटिस: डॉक्टर के मुताबिक, ऑस्टियोआर्थराइटिस गठिया का सबसे आम रूप है। यह समस्या ज़्यादातार घुटनों में होती है। इसमें जोड़ों का कार्टिलेज घिस जाता है जिससे हड्डियां आपस में रगड़ खाती हैं। जिस घुटने में ज़्यादा दर्द है उसका एक्स रे करवाएं साथ ही सीआरपी और ईएसआर भी करवाएं।
5/5Image Source : UNSPLASH
ऑस्टियोपोरोसिस: ऑस्टियोपोरोसिस होने पर बोन डेंसिटी कम होने लगती है जिससे हड्डियां कमजोर और पतली हो जाती हैं। इसका पता लगाने के लिए आप बीएमडी स्कैन, कैल्शियम और विटामिन डी का टेस्ट कराना पड़ता है।