Published : Aug 23, 2025 08:31 pm IST, Updated : Aug 23, 2025 08:31 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान, किडनी से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कई गुना बढ़ा सकते हैं। अगर आपको अपने शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज करने की गलती न करें वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
ऊर्जा की कमी महसूस होना या फिर दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होना, इस तरह का लक्षण किडनी फेलियर की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो हो सकता है कि आपके चेहरे, आंखों और पैरों के आसपास सूजन पैदा होने लगे।
3/5Image Source : FREEPIK
किडनी फेलियर के दौरान कम पेशाब आना या फिर बार-बार पेशाब आना, इस तरह के लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आपको सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही है, तो आपको तुरंत अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
क्या आपकी त्वचा रूखी हो गई है या फिर त्वचा पर खुजली महसूस हो रही है या फिर लाल धब्बे दिखाई दे रहे हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा पर दिखने वाले इस तरह के लक्षण किडनी फेलियर जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारी का संकेत साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
भूख न लगना या फिर अचानक से वजन कम हो जाना, जरूरी नहीं है कि ये लक्षण मामूली हों। जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती, तब भी इस तरह के लक्षण नजर आते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।