पेट के कैंसर का खतरा होगा कम, डॉक्टर ने बताए 4 असरदार तरीके
पेट के कैंसर का खतरा होगा कम, डॉक्टर ने बताए 4 असरदार तरीके
Stomach Cancer: पेट के कैंसर का खतरा खराब खाने से कई गुना बढ़ जाता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने ऐसी 4 चीजें बताई हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से पेट के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इन चीजों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
Published : Jul 01, 2025 12:30 pm IST, Updated : Jul 01, 2025 12:36 pm IST
1/5Image Source : Freepik
पेट का कैंसर खतरनाक हो सकता है। खराब खाने और बिगड़ी लाइफस्टाइल से कैंसर का रिस्क कई गुना बढ़ गया है। ऐसे में पेट के कैंसर से बचाने के लिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सौरभ सेठी ने खास 4 चीजें बताई हैं जिन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
खाने में ज्यादा से ज्यादा क्रूसिफेरस सब्जियां शामिल करें। ये सब्जियां ब्रैसिकेसी (Cruciferae) फैमिली से आती हैं। इसमें फूलगोभी, पत्तागोभी, केल, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, सरसों का साग और मूली जैसी सब्जियां शामिल होती हैं। इन सब्जियों में सल्फोराफेन होता है जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
3/5Image Source : Freepik
रोज के खानें में लहसुन जरूर शामिल करें। लहसुन में कई कैंसररोधी तत्व पाए जाते हैं। लहसुन के कुछ एक्टिव मेटाबोलाइट्स कैंसर कोशिकाओं को मारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए लहसुन को डाइट का हिस्सा बनाएं।
4/5Image Source : Freepik
प्रोसेस्ड मीट और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से पूरी तरह से बचें। इससे पेट के कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ता है। इसकी जगह शाकाहारी भोजन को डाइट का हिस्सा बनाएं। प्रोसेस्ड फूड कैंसर के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है।
5/5Image Source : Freepik
आखिरी लेकिन सबसे अहम है कि आपको पेट के लक्षणों को समझना चाहिए। पेट के ऊपर हिस्से में तेज दर्द हो रहा है। किसी तरह का डिसकंफर्ट महसूस हो रहा है या फिर अपच महसूस हो रही है। तो बिना देरी के डॉक्टक को दिखाएं और H pylori टेस्ट करवाएं।