1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. पीठ और गर्दन का दर्द बढ़ा सकती हैं रोज की ये आदतें

पीठ और गर्दन का दर्द बढ़ा सकती हैं रोज की ये आदतें

घंटो फोन चलाने, लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करने से गर्दन और पीठ में दर्द की समस्या होने लगती है। सिर्फ यही नहीं कुछ आदतें भी इसे ट्रिगर कर सकती हैं। आपको इन आदतों से बचना चाहिए।

Written By: Bharti Singh
Published : Sep 18, 2026 10:17 am IST,  Updated : Sep 18, 2026 10:17 am IST
ऑफिस हो या घर लंबे समय तक डेस्क जॉब करने वालों को पीठ और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। डेस्क करने वालों में लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी एक जगह पर एक ही स्थिति में रहती है। इससे लगातार प्रेशर पड़ता है और दर्द बढ़ जाता है।
1/5 Image Source : India Tv
ऑफिस हो या घर लंबे समय तक डेस्क जॉब करने वालों को पीठ और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। डेस्क करने वालों में लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी एक जगह पर एक ही स्थिति में रहती है। इससे लगातार प्रेशर पड़ता है और दर्द बढ़ जाता है।
जो लोग नियमित व्यायाम नहीं करते हैं उनकी रीढ़ की हड्डी को सहारा देने वाली मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति कम होने लगती है। इससे सीधे तौर पर रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है। इससे चोट लगने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
2/5 Image Source : Magnific
जो लोग नियमित व्यायाम नहीं करते हैं उनकी रीढ़ की हड्डी को सहारा देने वाली मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति कम होने लगती है। इससे सीधे तौर पर रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है। इससे चोट लगने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
शरीर में विटामिन डी3 और विटामिन बी12 की कमी होने, यूरिक एसिड बढ़ने और बार-बार जंक फूड खाने से हड्डियों पर असर पड़ता है। इससे हड्डी और जोड़ों के स्वास्थ्य प्रभावित होता है। पोषण की कमी से रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है।
3/5 Image Source : Magnific
शरीर में विटामिन डी3 और विटामिन बी12 की कमी होने, यूरिक एसिड बढ़ने और बार-बार जंक फूड खाने से हड्डियों पर असर पड़ता है। इससे हड्डी और जोड़ों के स्वास्थ्य प्रभावित होता है। पोषण की कमी से रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है।
नींद शरीर को रिपेयर करती है। अगर नींद कम आती है तो इससे रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों को दिन भर की थकान से उबरने के लिए कम समय मिलता है। लगातार ऐसा होने से इसका असर पीठ और गर्दन पर भी पड़ता है।
4/5 Image Source : Magnific
नींद शरीर को रिपेयर करती है। अगर नींद कम आती है तो इससे रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों को दिन भर की थकान से उबरने के लिए कम समय मिलता है। लगातार ऐसा होने से इसका असर पीठ और गर्दन पर भी पड़ता है।
लंबे समय तक मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने से भी पीठ और गर्दन से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। मोबाइल फोन का देखते वक्त सिर और गर्दन लंबे समय तक आगे की ओर झुकी रहती है। झुकी हुई स्थिति गर्दन की रीढ़ की हड्डी के नुकसान पहुंचाती हैं।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement