दातों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ ब्रश करना ही काफी नहीं है। आपकी कुछ आदतें दातों को खराब कर सकती है। ऑर्थोडॉन्टिस्ट ने ऐसी 5 आदतों के बारे में बताया है जो दांत और ओरल हेल्थ को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं।
Published : Jul 29, 2026 09:39 am IST, Updated : Jul 29, 2026 09:39 am IST
1/5Image Source : Magnific
दांतों के डॉक्टर जैनेल पारेख (लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड) ने बताया कि स्वस्थ दांतों और मसूड़ों को बनाए रखने के लिए ऐसी आदतों को पहचानना बेहद जरूरी है, जिससे दांत मजबूत बनें। आपको सिर्फ चीनी पर ध्यान नहीं देना बल्कि इसे कितनी बार ले रहे हैं इस पर भी ध्यान देना है। ठंडे और मीठे ड्रिंक, पैक्ड फलों के जूस, फ्लेवर्ड कॉफी, एनर्जी ड्रिंक और आइस्ड टी आपके दांतों को बार-बार ऐसे एसिड के संपर्क में ला सकते हैं जो इनेमल को घिसकर दांतों में सड़न पैदा करते हैं। दिन में जब भी इस तरह के ड्रिंक पीएं उसके बाद पानी से कुल्ला कर लें।
2/5Image Source : Magnific
बहुत से लोग सोते समय अनजाने में ही अपने दांत पीसते या भींचते हैं। यह आमतौर पर तनाव या चिंता से जुड़ा होता है। आपकी ये आदत धीरे-धीरे दांतों की ऊपरी परत को कमजोर कर सकती है, जबड़े में दर्द, सिरदर्द और कुछ मामलों में दांत टूटने का कारण भी बन सकती है। अगर आपको सुबह उठने पर जबड़े में दर्द या दांतों में संवेदनशीलता महसूस होती है, तो डॉक्टर को दिखाएं।
3/5Image Source : Magnific
कुछ लोग नाक की जगह मुंह से सांस लेते हैं। हालांकि मुंह से सांस लेना पहली नजर में हानिकारक नहीं लगता, लेकिन इससे मुंह में लार का उत्पादन कम हो सकता है, जिससे मुंह सूखा महसूस होता है। लार मुंह से बैक्टीरिया और एसिड को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एलर्जी, नाक बंद होने या नींद संबंधी समस्याओं के कारण होने वाला सूखा मुंह दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी का खतरा बढ़ा सकता है।
4/5Image Source : Magnific
कई बार लोग अपने दांतों को औजार के रूप में इस्तेमाल करने लगते हैं। जैसे बोतलें खोलने, पैकेजों को फाड़ने, नाखून चबाने या पेंसिल चबाने और समय बचाने में दांतों को इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये आदतें आपके दांतों पर बिना कारण तनाव डालती हैं। समय के साथ, आपके दांतों के इनेमल को घिस सकते हैं, छोटी दरारें पैदा कर सकते हैं और दांतों से जुड़ी समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। इसलिए ऐसा न करें। आदत है तो डॉक्टर से मिलें।
5/5Image Source : Magnific
दिन भर लगातार स्नैक्स खाना भी दांतों के लिए सही नहीं है। हर बार खाना खाने पर, आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया ऐसे एसिड उत्पन्न करना शुरू कर देते हैं जो आपके दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं। बार-बार स्नैक्स खाने से दांतों पर एसिड के हमले बढ़ जाते हैं, जिससे उन्हें ठीक होने का बहुत कम समय मिलता है। अगर आपको स्नैक्स खाने की आदत है, तो बेहतर होगा कि आप बार-बार खाने की आदत को कम कर लें।