Published : Jul 22, 2025 12:26 pm IST, Updated : Jul 22, 2025 12:34 pm IST
1/5Image Source : SORA AI
हमारे शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल एक ज़रूरी तत्व है, लेकिन जब बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह हृदय रोगों का खतरा बढ़ा देता है। लेकिन, सही खान-पान से इस खतरे को कम किया जा सकता है। हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स (रक्त में एक प्रकार का वसा) को कम करने में मदद कर सकते हैं और आपके हृदय को मजबूत बनाए रख सकते हैं।
2/5Image Source : SOAR AI
आंवला: आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है और इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करते हैं और हृदय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करते हैं।
3/5Image Source : SORA AI
मेथी के बीज: मेथी के बीज में फाइबर और सैपोनिन नामक यौगिक कंपाउंड होता है। जब आप इन बीजों को पानी में उबालते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करता है, साथ ही धमनियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। इस प्रकार यह दिल के काम करने की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। आप एक गिलास पानी में रात भर भिगोए हुए 1 चम्मच मेथी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। अगली सुबह, इसे उसी पानी में उबालें और आधा होने तक उबालें, छान लें और खाली पेट पिएं।
4/5Image Source : SORA AI
अर्जुन के पेड़ की छाल: अर्जुन के पेड़ की छाल हार्ट के लिए सबसे शक्तिशाली औषधियों में से एक है। आप बस छाल को पानी में उबाल सकते हैं या इसे दूध में उबालकर सोते समय पी सकते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।
5/5Image Source : SORA AI
अलसी के बीज और लहसुन: ये फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नान का बेहतरीन स्रोत हैं और कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं। आप इन्हें सलाद, स्मूदी और शेक में मिला कर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं , सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली चबाने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।