ये आदतें युवाओं में बढ़ा रही हैं हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा? जानें कैसे होगा दिल मजबूत?
ये आदतें युवाओं में बढ़ा रही हैं हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा? जानें कैसे होगा दिल मजबूत?
पिछले कुछ सालों में युवाओं में दिल का दौरा पड़ने के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं। चलिए जानते हैं आखिर किन वजहों से युवाओं में ज़्यादा हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं।
Published : Feb 16, 2026 11:59 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 12:05 am IST
1/5Image Source : freepik
पिछले कुछ सालों में युवाओं में दिल का दौरा पड़ने के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं। चलिए जानते हैं आखिर किन वजहों से युवाओं में ज़्यादा हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
युवाओं में दिल के दौरे का प्रमुख कारण आजकल की खराब लाइफस्टाइल है। फास्ट फूड और फिजिकली इनएक्टिव रहना, युवाओं में मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर इसकी वजह है। ये सभी कारण हार्ट के लिए खतरनाक हैं। इसके अलावा, आजकल दुनिया में बढ़ते प्रेशर और तनाव की वजह से युवाओं में दिल के दौरे की संभावना बढ़ रही है।
3/5Image Source : UNSPLASH
लाइफस्टाइल में बदलाव करने से हार्ट की बीमारियों के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। जिम जाने के बजाय तेज चलना, साइकिल चलाना और स्विमिंग जैसी हार्ट हेल्थ से जुड़ी फिटनेस एक्टिविटी करने पर ध्यान देना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी खाना खाएं। जिसमें सभी जरूरी विटामिन, प्रोटीन, फैट्स और दूसरे न्यूट्रीएंट्स शामिल हों। जंक फूड और व्हाइट कार्ब्स खाने से बचना जरूरी है। सफेद चीनी को पूरी तरह से कम कर दें। रेड मीट का सेवन कम करें। महीने में एक बार ठीक है, लेकिन उससे अधिक नहीं खाएं। मांसाहारी लोगों को मछली, चिकन और लैम खाना चाहिए, जो रेड मीट से बेहतर है।
5/5Image Source : FREEPIK
स्वस्थ दिल के लिए हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल जरूरी है। साथ ही स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग का अभ्यास करना, थोड़ा धार्मिक चीजों की ओर जाना और अपने शौक पूरे करना जरूरी है। जिससे आप तनाव के बिना जीवन की साधारण चीजों का आनंद ले सकें।