गंदे कोलेस्ट्रॉल को निकालने और नसों को साफ करने में असरदार हैं ये जूस
गंदे कोलेस्ट्रॉल को निकालने और नसों को साफ करने में असरदार हैं ये जूस
Bad Cholesterol Kam Karne Ke Upay: गंदे कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल करें। ऐसे कई जूस हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में असरदार साबित होते हैं।
Published : May 05, 2025 12:03 pm IST, Updated : May 05, 2025 12:03 pm IST
1/6Image Source : Freepik
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। नसों में चिपचिपा कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है और ब्लड फ्लो कम हो जाता है। ये चिपचिपा कोलेस्ट्रॉल खून में गिरने पर रुकावट पैदा करता है।
2/6Image Source : Freepik
कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए डाइट में बदलाव जरूरी हैं। रोजाना अनार का जूस पीएं। अनार के जूस में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार साबित होते हैं। इससे ब्लॉक हो रही नसों को खोलने में मदद मिलती है।
3/6Image Source : Freepik
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना कुछ दिनों तक पानी में आधा नींबू का रस और थोड़ा अदरक का रस मिलाकर पीएं। इससे एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
4/6Image Source : Freepik
टमाटर का जूस भी कोलेस्ट्रॉल घटाने में असरदार साबित होता है। टमाटर में लाइकोपीन होता है। लाइकोपीन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
5/6Image Source : Freepik
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए चुकंदर और गाजर का जूस पी सकते हैं। गाजर में डाइटरी फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को सोखने का काम करता है। वहीं चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
6/6Image Source : Freepik
रोजाना आंवला का जूस पीने से शरीर को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। विटामिन सी रिच आंवला का जूस पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।