आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और कुछ आदतों के कारण कम उम्र में भी किडनी की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इन आदतों में बदलाव करके किडनी को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है।
Published : Aug 20, 2026 10:28 pm IST, Updated : Aug 20, 2026 10:42 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर आपको लगता है कि किडनी की बीमारी सिर्फ बुढ़ापे में होती है या सिर्फ शुगर या बीपी से परेशान लोगों को ही इसका खतरा रहता है, तो यह पूरी तरह सही नहीं है। डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं कि आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और कुछ आदतों के कारण कम उम्र में भी किडनी की सेहत प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जो आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इन आदतों में बदलाव करके किडनी को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है।
2/5Image Source : UNSPLASH
बहुत ज़्यादा मैदा और मीठी चीजों का सेवन: अगर आप अपनी डाइट में मैदा से बनी चीजें, मिठाई, केक और पेस्ट्री का सेवन बहुत ज़्यादा करते हैं तो इससे ब्लड शुगर और मोटापा बढ़ता है. इस वजह से किडनी की फिल्टर करने की क्षमता पर दबाव पड़ता है और उसे नुकसान पहुँचाता है। इसलिए शुगर, कार्ब्स का सेवन अपनी डाइट में न करें। इनकी जगह आप रोस्टेड चना और मखाना का सेवन करें और मीठे से दूरी बनाएं
3/5Image Source : UNSPLASH
लम्बे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना: अगर आप लम्बे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो यह आपकी किडनी के लिए बहुत खतरनाक है। घंटों तक एक ही जगह बैठने से ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है, मेटाबॉलिज़्म स्लो हो जाता है और बीपी भी बढ़ने लगता है। ऐसे में धीरे धीरे इसका असर किडनी पर पड़ता है। इसलिए आधे आधे घंटे में उठकर आप स्ट्रेचिंग करें और थोड़ा थोड़ा चलें।
4/5Image Source : UNSPLASH
नमक का ज़्यादा सेवन: नमक का ज़्यादा सेवन आपके बीपी को बढ़ाता है और किडनी डैमेज का सबसे बड़ा कारण है। नमक सिर्फ खाने में ही नहीं इस्तेमाल करते हैं बल्कि पैकेज्ड फूड्स, सॉस, चिप्स और डिब्बाबंद चीजों में छिपा हुआ सोडियम बहुत ज्यादा होता है जो आपकी किडनी को कमजोर बना देता है. इसलिए, बाहर के पैकेज्ड फूड्स का सेवन कम करें।
5/5Image Source : UNSPLASH
किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप पानी भरपूर मात्रा में पाएं। पानी पीने से किडनी शरीर के विषाक्त पदार्थों को आसानी से छानकर बाहर निकाल देती है जिससे किडनी स्वस्थ रहती है। साथ ही साल में एक बार कम से कम किडनी का टेस्ट ज़रूर कराएं।