कार्डियक अरेस्ट से पहले शरीर में दिखने लगते हैं ये गंभीर लक्षण, जानें शुरुआत में ही कैसे करें पहचान?
कार्डियक अरेस्ट से पहले शरीर में दिखने लगते हैं ये गंभीर लक्षण, जानें शुरुआत में ही कैसे करें पहचान?
कार्डियक अरेस्ट एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है जिसमें हार्ट बीट अचानक से रूक जाती है। कार्डियक अरेस्ट से पहले हमारा शरीर कुछ संकेत देता है। अगर इन शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए और तुरंत इलाज मिल जाए, तो किसी की जान बचाई जा सकती है।
Published : Jun 28, 2025 09:39 am IST, Updated : Jun 28, 2025 09:40 am IST
1/6Image Source : SOCIAL
बीती रात बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, रात में तकरीबन डेढ़ बजे शेफाली के सीने में दर्द उठा और उन्हें फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें, फिटनेस की दीवानी शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। आज की फ़ास्ट फॉरवर्ड लाइफ स्टाइल और बदलती जीवनशैली के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
2/6Image Source : SOCIAL
दरअसल, इन दिनों कार्डियक अरेस्ट के मामले इतनी तेजी से बढ़े हैं, जहाँ लोग चलते-फिरते या नाचते हुए ही अचानक मौत के काल में समा जा रहे हैं। बता दें, कार्डियक अरेस्ट एक बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें हार्ट बीट अचानक से रूक जाती है। इसे स्थिति को सडन कार्डियक अरेस्ट भी कहा जाता है।इसमें अगर तुरंत इलाज न मिले, तो जान बचाना मुश्किल हो सकता है। लेकिन, कार्डियक अरेस्ट से पहले हमारा शरीर कुछ चेतावनी के संकेत दे सकता है। अगर इन शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए और तुरंत इलाज मिल जाए, तो किसी की जान बचाई जा सकती है। आइए जानते हैं, कार्डियक अरेस्ट के कुछ शुरुआती लक्षण क्या हैं
3/6Image Source : social
सीने में दर्द और भारीपन: कार्डियक अरेस्ट से पहले व्यक्ति को अक्सर सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। यह दर्द सिर्फ मामूली नहीं होता, बल्कि सीने के बीच में दबाव, जकड़न या सिकुड़न जैसा महसूस होता है। कई बार यह दर्द एक जगह न रहकर आपकी बांहों (विशेषकर बाईं बांह), पीठ, गर्दन और जबड़े तक फैल सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण लगातार या बार-बार महसूस हो रहे हैं, तो इसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
4/6Image Source : social
सांस लेने में तकलीफ: जब दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती या वह अच्छी तरह से काम नहीं कर पाता है। यानी कार्डियक अरेस्ट से पहले व्यक्ति को सांस लेने में भारी दिक्कत हो सकती है। इस स्थिति में सांसें या तो बहुत धीमी हो जाती हैं या पूरी तरह से रुक जाती हैं। कई बार व्यक्ति हांफने लगता है या मुंह खोलकर सांस लेने की कोशिश करता है।
5/6Image Source : social
अचानक बेहोशी या चक्कर आना: कार्डियक अरेस्ट होने पर व्यक्ति को चक्कर आने लगता है जिससे वह अचानक बेहोश होकर गिर जाना है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब दिल रक्त पंप करना बंद कर देता है, तो मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे व्यक्ति तुरंत होश खो बैठता है।
6/6Image Source : social
कुछ मामलों में, व्यक्ति बेहोश होने से ठीक पहले कुछ अन्य लक्षण भी महसूस कर सकता है, जैसे- अचानक कमज़ोरी महसूस होना. ऐसा महसूस होना जैसे सब कुछ घूम रहा है और संतुलन बिगड़ रहा है। बिना किसी कारण के सांस लेने में कठिनाई होना। ये सभी लक्षण इस बात की गंभीर चेतावनी हैं कि आपका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा है और इसे तत्काल चिकित्सा जांच की आवश्यकता है।